{"_id":"64b37568a8055d720304a8aa","slug":"indo-pak-love-story-seema-haider-and-sachin-difficulty-may-increase-central-agencies-started-investigation-2023-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Love Story: सीमा और सचिन फिर जाएंगे जेल? पाकिस्तान महिला बोली- हर परीक्षा देने को तैयार, रची जा रही है साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Story: सीमा और सचिन फिर जाएंगे जेल? पाकिस्तान महिला बोली- हर परीक्षा देने को तैयार, रची जा रही है साजिश
Sun, 16 Jul 2023 10:52 AM IST
शाहरुख खान
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 16 Jul 2023 10:52 AM IST
सार
पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते रबूपुरा आई सीमा हैदर की केंद्रीय एजेंसियों ने शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों का दावा है कि विदेशी अधिनियम या फिर अन्य आईपीसी की धारा केस में बढ़ाई जा सकती है। अगर केस में संगीन धारा बढ़ाई जाती हैं तो सीमा की जमानत रद्द भी हो सकती है।
विज्ञापन
Sachin and Seema Haider love story
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते रबूपुरा आई सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अब केंद्रीय एजेंसी ने सीमा हैदर के चार बच्चों को लेकर भारत में आने और उसकी पाकिस्तान में रहने के दौरान गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली से आईं दो अलग-अलग केंद्रीय एजेंसियों की टीम ने जांच पड़ताल की है। वहीं, मामले की जांच कर रही जेवर पुलिस ने केस का नए सिरे से अवलोकन शुरू किया है। जांच टीम ने शुक्रवार रात नौ और डेढ़ बजे सचिन के घर पहुंची।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने सीमा और सचिन के बयान लेने के बाद बरामद किए गए सामान के आधार पर जांच आगे बढ़ा दी है। केस में धाराएं बढ़ाईं जाने की बात सामने आ रही है। वहीं, मामले में आरोप पत्र दाखिल करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
सीमा हैदर के पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते रबूपुरा में आने और सचिन मीणा व उसके पिता नेत्रपाल को शरण देने के मामले में रबूपुरा पुलिस ने नामजद करते हुए केस दर्ज किया था। उस दौरान केस में जो धाराएं लगी थीं, उनके पांच साल की अधिकतम सजा थी।

Trending Videos
इसके चलते जेवर कोर्ट से सीमा हैदर, सचिन व उसके पिता को जमानत मिल गई थी। लेकिन पाकिस्तान से जुड़ा मामला होने व केंद्रीय एजेंसियों के जांच पूरी नहीं होने के कारण अभी किसी भी अधिकारी ने सीमा हैदर को क्लीन चिट नहीं दी है।
सीमा के तोड़े गए मोबाइल, सिम कार्ड और डिलिट चैटिंग की जांच अब तक नहीं हो पाई है। ये जांच पाकिस्तान से जुड़ी होने के कारण केंद्रीय एजेंसियां ही कर सकती हैं।
धारा बढ़ी तो जमानत भी हो सकती है रद्द
न्यायालय ने सीमा हैदर के पता न बदलने व देश ने छोड़ने की शर्त पर जमानत दी है। इस शर्त का भी सीमा व सचिन खुशी-खुशी पालन करना चाह रहे हैं। दरअसल दोनों की एक दूसरे के पास रहना चाहते हैं। वहीं सूत्रों का दावा है कि विदेशी अधिनियम या फिर अन्य आईपीसी की धारा केस में बढ़ाई जा सकती है। अगर केस में संगीन धारा बढ़ाई जाती है तो सीमा की जमानत रद भी हो सकती है।

हर परीक्षा देने को हूं तैयार, पाकिस्तान में रची जा रही साजिश
सीमा हैदर का कहना है कि वह सचिन के प्यार की खातिर हिंदुस्तान आई है। वह हर जांच व परीक्षा से गुजरने को तैयार है। कुछ लोग उसके हिंदुस्तान आने से इतने कुंठित हैं कि उसकी छवि खराब करने व बदनाम करने के लिए साजिश रच रहे हैं।

उसके किसी नेता से संबंध नहीं है। जो युवक उसका प्रेमी होने का दावा कर रहा है। उसका नाम एजाज है। वह उसके मकान मालिक का बेटा है। उसके पास एक शादी में उसके साथ बनाई गई टिकटॉक वीडियो के अलावा कुछ नहीं है। उसकी सहेली भी कुछ के लोगों के कहने में आकर उसे बदनाम कर रही है।
नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी सीमा
आपको बता दें कि पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी।

चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था।
सचिन, उसके पिता नेत्रपाल और सीमा को गिरफ्तार कर बीते मंगलवार को न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेजा गया था। न्यायालय ने बच्चों की आयु कम होने के कारण उनकी मां सीमा के साथ जेल भेजा था। सीमा हैदर और सचिन की जमानत याचिका पर सुनवाई कर वकील उनके प्यार, चार बच्चों और सीमा की सुरक्षा का हवाला दिया। इसके बाद न्यायालय ने दोनों को जमानत दे दी थी।