फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Increased demand for 3D and theme-based wall paintings

Noida News: थ्रीडी और थीम बेस्ड वॉल पेंटिंग की बढ़ी मांग

Mon, 13 Oct 2025 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Increased demand for 3D and theme-based wall paintings
जीएसटी घटने से ग्राहकों को हुआ लाभ, पेंट कारोबार में 40 प्रतिशत बढ़त का अनुमान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में घरों और दुकानों की दीवारें अब सामान्य रंगों से नहीं बल्कि थीम बेस्ड और थ्रीडी पेंटिंग से सज रही हैं। त्योहारों के मौसम में खासकर दिवाली से पहले ऐसी वॉल आर्ट की मांग में तेजी आई है। पेंटरों और आर्टिस्टों के अनुसार, इस बार 3डी वॉल पेंटिंग, म्यूरल आर्ट और थीम बेस्ड कलर कॉम्बिनेशन की मांग करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ी है। सेक्टर-1 निवासी पेंटिंग कॉट्रैक्टर व कारोबारी शिखा मिश्रा का कहना है कि इस बदलाव में जीएसटी दरों में कमी ने भी अहम भूमिका निभाई है। पहले जहां पेंटिंग पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता था, वहीं अब इसे घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।
जीएसटी घटने से ग्राहकों को कीमतों में राहत मिली है और ऑर्डर बढ़े हैं। पेंट के व्यापारियों ने बताया कि पहले ग्राहक एक या दो दीवार पर ही डिजाइन करवाते थे लेकिन अब पूरा हॉल या ऑफिस स्पेस थीम के अनुसार करवाने की मांग कर रहे हैं। 3डी नेचर पेंटिंग, बच्चों के रूम के लिए कार्टून थीम और कैफे के लिए रस्टिक डिजाइन सबसे ज्यादा चलन में हैं। वहीं, ठेकेदारों का कहना है कि अब ग्राहक गुणवत्ता और डिजाइन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में इको-फ्रेंडली और वॉशेबल पेंट्स की डिमांड भी बढ़ गई है, जो नमी और धूल से दीवारों की सुरक्षा करते हैं। आर्ट इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिवाली तक शहर में वॉल पेंटिंग का कारोबार लगभग 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। चौहान ट्रेडिंग कंपनी के मालिक मिथुन चौहान ने बताया कि फिलहाल लोग प्रीमियम या रॉयल लग्जरी कैटेगिरी के पेंट खरीदना पसंद कर रहे हैं। इसकी खास बात यह है कि यह लंबी अवधि तक चलते हैं और जल्दी कोई फेड नही आता है। इनकी एक लीटर की कीमत 600 रूपये है। हालांकि, आमतौर पर लोग एक साथ पैकेज लेते हैं जो कि सस्ता भी पड़ता है। जैसे की यदि कोई 20 लीटर का कैन लेता है तो उसे उसके लिए 10 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

पेंटिंग प्रकार-औसतन दर (प्रति वर्ग फुट)
साधारण वॉल पेंटिंग-25-40 रुपये
थीम बेस्ड पेंटिंग-60-120 रुपये

3डी वॉल पेंटिंग-150-300 रुपये

म्यूरल आर्ट/ टेक्सचर डिजाइन 200-400 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed