{"_id":"684ac74b00fbab60430b13bf","slug":"in-greater-noida-a-girl-accused-her-boyfriend-of-beating-her-and-stealing-her-belongings-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुटेरा निकला आशिका: तीन साल से लिव इन में रह रहा था, शादी की बात पर हुआ आग बबूला; पहले पीटा फिर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरा निकला आशिका: तीन साल से लिव इन में रह रहा था, शादी की बात पर हुआ आग बबूला; पहले पीटा फिर लूटा
Thu, 12 Jun 2025 06:00 PM IST
विकास कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 12 Jun 2025 06:00 PM IST
सार
आरोप है कि 23 मई को शराब के नशे में उसने मारपीट की। छह जून को वो इसकी शिकायत करने थाने आई थी। आरोप है कि तभी आरोपी फ्लैट में रखा उसका सामान लेकर फरार हो गया। तभी से वो होटल में रह रही है।
विज्ञापन
युवती ने लगाया प्रेमी पर मारपीट व सामान चोरी करने का आरोप
- फोटो : Freepik
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विक्ट्री वन सेंट्रल सोसाइटी में रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी पर मारपीट और सामान लेकर भागने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इकोटेक-3 कोतवाली में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोप है कि प्रेमी ने शराब के नशे में मारपीट की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
मूलरूप से गुजरात के वडोदरा की रहने वाली युवती रोक्सेन रीमीडयस ने पुलिस को बताया कि वो महाराजगंज के धनेवा धनय निवासी प्रतीक सिंह के साथ तीन साल से आपसी सहमति संबंध में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि 23 मई को शराब के नशे में उसने मारपीट की। छह जून को वो इसकी शिकायत करने थाने आई थी। आरोप है कि तभी आरोपी फ्लैट में रखा उसका सामान लेकर फरार हो गया। तभी से वो होटल में रह रही है।
आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। उसके माता-पिता को भी इसकी जानकारी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।