फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In enmity, shots were fired at the family, one died

रंजिश में परिवार पर चलाईं गोलियां, एक की मौत

Sun, 20 Mar 2022 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
In enmity, shots were fired at the family, one died
In enmity, shots were fired at the family, one died
पुन्हाना। जिले के नई गांव में प्लॉट की चहारदीवारी करवाने के दौरान आरोपियों ने रंजिश में एक परिवार पर गोलियां चला दीं। इसमें 44 वर्षीय अख्तर की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को मांडीखेड़ा के अल आफिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अख्तर के बेटे साहिल की शिकायत पर फारुख, इरसाद, खालिद, हनीफ, उमर, असफाक और तीन महिलाओं सहित 10 के खिलाफ हत्या तथा अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अख्तर के बेटे साहिल ने बताया कि गांव में उनकी जमीन है, जिस पर उनका काफी समय से कब्जा है। रविवार को वह प्लॉट की चहारदीवारी करवाने के लिए गए थे। जब आरोपियों को पता चला तो वे लाठी-डंडे, फरसा और तमंचे लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी उसके मां-बाप से झगड़ने लगे, जब परिवार वालों ने ऐसा करने का विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसमें पिता अख्तर और मां असगरी के हाथ में गोली लग गई। आरोपियों ने बहन सब्बा के सिर में पत्थर और उसकी पत्नी गर्भवती रशीदा के पेट में लात घूसे मारकर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह घायलों को लेकर मांडीखेड़ा के अल आफिया अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। साहिल ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। जांच अधिकारी धर्म सिंह ने बताया की अख्तर हुसैन के बड़े बेटे साहिल की शिकायत पर फारुख, इरसाद, खालिद, हनीफ, उमर, असफाक और तीन महिलाओं सहित 10 के खिलाफ हत्या तथा अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed