फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Imran was shot dead late at night in Jahangirpur town Jevar

जेवर में हत्यारे का मर्डर: देर रात युवक पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, हत्या से मचा हड़कंप; बाइक सवार बदमाश फरार

Thu, 08 Oct 2026 11:17 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी/जहांगीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी/जहांगीरपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 08 Oct 2026 11:17 AM IST
सार

जेवर स्थित जहांगीरपुर कस्बे में देर रात इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने पुराने बाजार के मेन बाजार चौराहा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए।

विज्ञापन
Imran was shot dead late at night in Jahangirpur town Jevar
मृतक इमरान के घर के आगे लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में बुधवार रात एक युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान जहांगीरपुर निवासी इमरान के रूप में हुई है। बुधवार (7 अक्टूबर) की रात उस पर जानलेवा हमला हुआ था। आनन-फानन में उसे जेवर स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि इमरान वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका था। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक इतिहास और विवादों की पड़ताल कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस घटना का तार किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अनीस, नफीस, आरिफ, चांद, यूनुस और जान मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों की पकड़ के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed