फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Immunization of elderly at 3 centers today

3 केंद्रों पर आज बुजुर्गों का टीकाकरण

Sun, 28 Feb 2021 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Immunization of elderly at 3 centers today
नोएडा। पहले और दूसरे चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के टीकाकरण के बाद बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई जाएगी। तीसरे चरण के तहत सोमवार से 60 या इससे अधिक आयु के लोगों का तीन केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल या इससे ज्यादा आयु वाले लोग भी पहले दिन टीकाकरण करा सकते हैं। टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी नहीं है। इन्हें प्रमाणिक पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी आदि दिखानी होगी। सोमवार के बाद इच्छुक लोगों को कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पहले दिन 300 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

निजी केंद्र पर 250 रुपये देने होंगे
पहले दिन टीकाकरण के लिए सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल, ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स और सेक्टर-63 स्थित एसजेएम अस्पताल को केंद्र बनाया गया है। सरकारी केंद्र पर निशुल्क टीका लगवाया जा सकता है। वहीं, निजी केंद्र पर 250 रुपये देने पर ही टीकाकरण होगा। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी के अनुसार, सोमवार को छोड़कर अन्य दिन के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पोर्टल से टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। शासन से आदेश प्राप्त होने के बाद तीसरे चरण की तैयारी की गई है। हालांकि, अभी पहले और दूसरे चरण के कुछ कर्मियों का टीकाकरण होना है।
विज्ञापन

एक बूथ पर 100 लोगों को लगेगी वैक्सीन
एक बूथ पर 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। जिला अस्पताल व जिम्स में कोविशील्ड और सेक्टर-63 स्थित एसजेएम अस्पताल में कोवाक्सनी लगाई जाएगी। टीकाकरण सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिले में टीकाकरण के दिनों में बदलाव की भी संभावना है। अब तक बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण होता था। अब मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को होने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग तीसरे चरण में लोगों से संबंधित एक डाटा एकत्र कर रहा है। अब तक 4.24 लाख से ज्यादा लोगों का डाटा जुटाया जा चुका है। इसके आधार पर कोविन पोर्टल की मदद से लोगों को टीकाकरण के लिए समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed