{"_id":"6262f69cc776160bb709bef6","slug":"illegal-weapons-were-being-made-in-factory-five-arrested-noida-news-noi6444433116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर की फैक्टरी में बन रहे थे अवैध हथियार, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर की फैक्टरी में बन रहे थे अवैध हथियार, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर। कोतवाली पुलिस ने जेवर-झाझर रोड से चार तस्करों को गिरफ्तार कर कार में रखे अवैध हथियार बरामद किए। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर दबिश देकर जेवर खादर गांव में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया। यहां से फैक्टरी संचालक को अवैध हथियार बनाने के सामान के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिल्ली-एनसीआर में तस्करी कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। 50 हजार की पिस्टल पर छूट का लालच देकर 38 हजार रुपये में बेचते थे। पुलिस आरोपियों से पिस्टल खरीदने वालों को भी तलाश रही है।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम अवैध हथियारों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद जेवर-झाझर रोड पर यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे कार को चेकिंग के लिए रोका गया। इसमें जहांगीरपुर के मोहल्ला व्यापारियान निवासी बिलाल, आसिफ, समीर शाहरूख सवार थे। आरोपियों ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। जांच में पता चला कि जगवीर ग्राम मढ़ैया जेवर खादर में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी चलाता है। इसके बाद पुलिस ने जगवीर की फैक्टरी पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध हथियार व उपकरण बरामद कर लिए। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
फैक्टरी से बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों से कार, दो पिस्टल, तमंचा .32 बोर, 2 तमंचे 12 बोर, 3 तमंचे 315 बोर, 1 अधबना तमंचा 12 बोर, 4 अधबने तमंचे 315 बोर, 1 कारतूस 12 बोर, 3 कारतूस 315 बोर, 7 कारतूस .32 बोर, 9 नाल अधबनी और अवैध हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला सामान व औजार बरामद किए हैं।