फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Illegal weapons were being batched on social media

सोशल मीडिया पर बैच रहे थे अवैध हथियार

Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Illegal weapons were being batched on social media
पुन्हाना। नूंह जिला में एक ऐसा मामला आया है, जो असम राज्य की सिमों को प्रयोग कर लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध हथियार बेचने का कारोबार करता है। इस धंधे में एक भविष्य का अध्यापक भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने अपराध शाखा नूंह पुलिस की शिकायत पर धोखाधड़ी, अवैध हथियार रखने, फर्जी सिम इस्तेमाल करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस एक आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे ये एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी किशन ने बताया कि अपराध शाखा पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट पर नजर पड़ी। जिसमें एक आदमी अवैध हथियार बेचने की बात कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की जांच की गई तो पता चला की जिस सिम का इस्तेमाल किया जा रहा हैं उसकी लोकेशन पुन्हाना क्षेत्र की है। इसी के तहत बिछौर थाने के गांव हथनगांव के नजदीक पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी की।
विज्ञापन

हथनगांव की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो सवार आते नजर आए लेकिन वे पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया लेकिन दूसरे आरोपी को भी कुछ समय बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी गांव अमीनाबाद के रहने वाले है। जिनमें से एक आरोपी ने अध्यापक बनने की तैयारी कर रहा है। दूसरा आरोपी 11वीं कक्षा में पढ़ता है। आरोेपियों के कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed