फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   illegal construction in shahberi, video viral

शाहबेरी में अवैध निर्माण होने का वीडियो हुई वायरल

Mon, 28 Dec 2020 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
illegal construction in shahberi, video viral
शाहबेरी में अवैध निर्माण का वीडियो वायरल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी में रविवार को धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माण का एक वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारी वहां पर किसी भी तरह का निर्माण नहीं होने का दावा करते हैं। लोगों ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर सीएम, प्राधिकरण के सीईओ और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी में 17 जुलाई 2018 की रात दो इमारतें गिर गई थीं। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शाहबेरी में अवैध निर्माण पर रोक लगा दी थी। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर से लेकर जिलाधिकारी तक से मजिस्ट्रेट जांच कराई थी। जांच में सामने आया कि बिल्डरों ने इमारतों के निर्माण में गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी की है। प्राधिकरण की जांच में 450 बहुमंजिला इमारतें, 1043 व्यक्तिगत इमारतें व कई दुकानें अवैध मिली थीं। प्राधिकरण ने कई इमारतों को खतरनाक बताकर सील भी किया था। कई बार इमारतों को ध्वस्त करने का भी प्रयास हो चुका है, लेकिन हर बार खरीदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं, नए निर्माण पर सरकार ने रोक लगा रखी है। बावजूद रविवार को यहां अवैध निर्माण होता दिखाई दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अवैध निर्माण की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed