{"_id":"613fac748ebc3ef9751a5958","slug":"illegal-construction-demolished-in-ajnara-daffodil-and-gulshan-vivante-noida-news-noi6043784117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजनारा डेफोडिल और गुलशन विवांते में अवैध निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनारा डेफोडिल और गुलशन विवांते में अवैध निर्माण ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-137 में अजनारा डेफोडिल और गुलशन विवांते सोसाइटी में सोमवार को नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। यहां अवैध तरीके से कियोस्क आदि बना लिए गए थे। वहीं, दुकानों में अतिक्रमण किया गया था। इससे फायर टेंडर के लिए रास्ता संकरा हो गया था। कार्रवाई में पांच कियोस्क को ध्वस्त कर दिया गया।
सोमवार को सुबह 11 बजे वर्क सर्किल एवं नियोजन विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के सहयोग से जीएच-7बी के एमपीजी रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड और जीएच 7ए स्थित गुलशन होम्स प्राइवेट लिमिटेड की सोसाइटियों में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि जीएच-7बी में अजनारा डेफोडिल सोसाइटी है। यहां के नक्शे में टावर संख्या एल एवं वाणिज्यिक ब्लॉक के सामने दिवार के साथ हरित क्षेत्र दिखाया गया है। यहां दीवार को हटाकर हरित क्षेत्र में कियोस्क लगाया गया था। इसके अलावा फायर टेंडर के रास्ते में गेट लगाया था। टावर एल के बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर वाणिज्यिक उपयोग के लिए अवैध गोदाम व स्टोर का निर्माण किया गया था। इसे ध्वस्त किया गया।
इसी तरह से सेक्टर-137 के जीएच 7ए में वाणिज्यिक ब्लॉक के सामने अगले हिस्से में दीवार को हटाकर हरित क्षेत्र में कियोस्क लगाया गया था। यहां भी गेट लगाकर फायर टेंडर के रास्ते को रोका गया था। टावर संख्या एफ एवं जी के बीच नक्शे में हरित क्षेत्र दर्शाया गया था। इसको पार्किंग स्थल के रूप में प्रयोग में लाया जा रहा था। टीम की ओर से अवैध पार्किंग पर लगी कंक्रीट की टाइल्स को ध्वस्त कराकर उक्त स्थल को हरित क्षेत्र हेतु उपयोग में लाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।