{"_id":"6a86ecaba3bffee5b708be7f","slug":"illegal-buses-hindering-the-operation-of-city-buses-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103635-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सिटी बसों के संचालन में बाधा बन रहीं डग्गामार बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सिटी बसों के संचालन में बाधा बन रहीं डग्गामार बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉटनिकल गार्डन, सूरजपुर टी-प्वाइंट और परी चौक पर सवारी बैठाने को लेकर होती है खींचतान
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सिटी बसों के संचालन के बीच डग्गामार बसों के चालक-परिचालक बड़ी चुनौती बन रहे हैं। प्रमुख स्टॉप पर सवारियां भरने को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद हो रहा है। सिटी बसों के चालक-परिचालकों का आरोप है कि निजी बस संचालक उन्हें निर्धारित स्थानों पर खड़ा नहीं होने देते और सवारियां बैठाने में भी बाधा पैदा करते हैं। कई बार विरोध करने पर अभद्रता की जाती है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद मदद नहीं मिल रही है।
ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर नोएडा, सूरजपुर और दनकौर की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। आरोप है कि सिटी बस के पहुंचते ही उसके पीछे निजी बसें लगा दी जाती हैं और यात्रियों को उनमें बैठाने का प्रयास किया जाता है। सिटी बस के चालक-परिचालक इसका विरोध करते हैं तो विवाद की स्थिति बन जाती है। कई बार उन्हें बस आगे बढ़ाने के लिए दबाव बनाया जाता है।
पहली लाइन से बस निकालने का दबाव
सिटी बस चालक रवि चौधरी ने बताया कि बस बॉटनिकल गार्डन से सूरजपुर होते हुए परी चौक तक चलती है। बॉटनिकल गार्डन पर डग्गामार बसों के चालक-परिचालक निर्धारित स्थान पर खड़ा नहीं होने देते। पहली लाइन से बस निकालने का दबाव बनाया जाता है। इससे सवारियां बैठाने में दिक्कत होती है। विरोध करने पर अभद्रता तक की जाती है।
विज्ञापन
तीन प्रमुख स्थानों पर सबसे अधिक परेशानी
बस परिचालक अंशु कुमार ने बताया कि बॉटनिकल गार्डन, सूरजपुर टी-प्वाइंट और परी चौक पर निजी बसों के चालक-परिचालक सिटी बसों में सवारियां बैठाने से रोकते हैं। इससे बसों के संचालन पर असर पड़ रहा है। चालक-परिचालकों का कहना है कि यदि प्रमुख स्टॉपेज पर पुलिस की मौजूदगी और प्रभावी निगरानी हो तो विवाद की स्थिति को रोका जा सकता है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है। चालक-परिचालकों ने इन स्थानों पर पुलिस की मदद उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि बसों का संचालन सुचारु रूप से हो सके।
वर्जन
जिन स्थानों पर सवारियां बैठाने में दिक्कतें आ रही हैं। वहां पुलिस की मदद ली जाएगी। अधिकारियों से विचार-विमर्श किया जा रहा है। -राजेश वर्मा, एआरएम, सिटी ई-बस डिपो