फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IIT will devise a traffic plan for the area around the Mahamaya flyover.

Noida News: महामाया फ्लाईओवर के आस-पास का ट्रैफिक प्लान बनाएगा आईआईटी

Sat, 17 Oct 2026 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
IIT will devise a traffic plan for the area around the Mahamaya flyover.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


नोएडा।

दिल्ली के मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक बन रहे 5.570 किलोमीटर के चिल्ला एलिवेटेड रोड का 55 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है। दिसंबर 2027 तक परियोजना का काम पूरा होना है। इसके पहले नोएडा प्राधिकरण महामाया फ्लाईओवर सेक्टर-94 के आस-पास का ट्रैफिक प्लान आईआईटी से तैयार करवाएगा। कारण चिल्ला एलिवेटेड रोड से सेक्टर-38 के सामने महामाया फ्लाईओवर से पहले ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाला एक्सप्रेस-वे का ट्रैफिक उतारा जाएगा। यहीं से फिल्म सिटी व चिल्ला बॉर्डर की तरफ से आने वाले वाहन बाएं मुड़कर सेक्टर-38 की ओर जाते हैं। ऐसी स्थिति में चिल्ला एलिवेटेड रोड व सेक्टर-38 की ओर जाने वाला ट्रैफिक यहीं पर फंस सकता है। सेक्टर-44 से महामाया फ्लाईओवर का लूप भी सेक्टर-94 व दिल्ली जाने के लिए चढ़ता है। इन सभी तथ्यों को देखते हुए प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने अलग से ट्रैफिक प्लान तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि अब आईआईटी से यहां का सर्वे करवाया जाएगा। फिर जो प्लान तैयार होगा उसके हिसाब से अभी से तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed