{"_id":"65843c7bea71a9fdf20d6544","slug":"iit-delhi-more-than-50-international-package-offers-worth-crores-of-rupees-annually-noida-news-c-340-1-del1004-34161-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी दिल्ली : युवाओं को करोड़ों रुपये सालाना के 50 से अधिक इंटरनेशनल पैकेज ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी दिल्ली : युवाओं को करोड़ों रुपये सालाना के 50 से अधिक इंटरनेशनल पैकेज ऑफर
विज्ञापन
Iयूथ लीड====I
I-कैंपस प्लेसमेंट के पहले चरण में मिले करीब 1050 ऑफरI
I-जनवरी माह से आरंभ हो जाएगा प्लेसमेंट का दूसरा चरण I
I-सबसे अधिक कोर एरिया में 42 फीसदी नौकरियां उपलब्ध I
I-- -- -- -- -- -- -I
I-आईटी में 22 फीसदी, कंसल्टिंग में 11 फीसदी तो मैनेजमेंट व एनाॅलिटिक्स में नौ फीसदी जॉब I
I-20 कंपनियों ने इंटरनेशनल ऑफर दिए हैं, हांगकांग, जापान, सिंगापुर में जाॅब का मिलेगा मौका I
Iअमर उजाला ब्यूरोIII
Iनई दिल्ली। IIआईआईटी दिल्ली में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत एक दिसंबर से शुरू कैंपस प्लेसमेंट के पहले चरण में बीटेक के छात्रों को 50 से अधिक करोड़ों रुपये के सालाना इंटरनेशनल पैकेज ऑफर हुए हैं। कैंपस प्लेसमेंट में प्री प्लेसमेंट ऑफर के साथ करीब 1050 जॉब ऑफर मिले हैं। जबकि एक हजार छात्र ऐसे हैं, जिन्हें इस पहले प्लेसमेंट राउंड में कम से कम एक ऑफर अवश्य मिला है। खास बात यह है कि 20 कंपनियों ने इंटरनेशनल ऑफर दिए हैं। इसमें छात्रों को हांगकांग, जापान, नीदरलैंड, सिंगापुर, साउथ कोरिया, ताइवान,यूएई, यूके और यूएस में नौकरी करने का मौका मिलेगा। I
Iआईआईटी दिल्ली के कैरियर सर्विसेस कार्यालय के प्रभारी प्रोफेसर आर. अयोथिरामन ने बृहस्पतिवार को बताया कि पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि कैंपस प्लेसमेंट में काफी मुश्किल होगी। लेकिन आईआईटी दिल्ली ने एक दिसंबर से शुरू कैंपस प्लेसमेंट का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। देशी -विदेशी कंपनियों ने प्लेसमेंट में रूचि दिखाई और छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। कंपनियों ने हमारे छात्रों की प्रतिभा और क्षमता पर विश्वास किया और उन्हें जॉब ऑफर किए। इस कैंपस प्लेसमेंट का दूसरा चरण मई 2024 में समाप्त होगा। जबकि जनवरी में दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों को फुल टाइम जॉब ऑफर मिलेंगे। I
I-- -- -I
Iसीएस, मैथमैटिक्स और कंप्यूटिंग की भी डिमांड: I
Iआईआईटी, एनआईटी समेत अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों के कैंपस प्लेसमेंट में कोर एरिया सबसे अधिक डिमांड में हैं। कोर एरिया यानी टेक्निकल में सबसे अधिक छात्रों को जॉब ऑफर किए जा रहे हैं। कोर एरिया में छात्रों को मल्टीपल यानी एक से अधिक जॉब ऑफर मिल रहे हैं। आईआईटी दिल्ली के कैंपस प्लेसमेंट में सबसे अधिक कोर एरिया में 42 फीसदी, दूसरे में 22 फीसदी आईटी, तीसरे में 11 फीसदी कंसल्टिंग तो मैनेजमेंट व एनाॅलिटिक्स में नौ फीसदी, फाइनेंस में छह फीसदी और टीचिंग व रिसर्च में एक फीसदी छात्रों का सलेक्शन हुआ है। वहीं, कंप्यूटर साइंस, मैथ्मेटिक्स और कंप्यूटिंग में भी छात्रों की सबसे अधिक डिमांड है। प्लेसमेंट में ज्यादातर छात्रों को कोर (तकनीकी) क्षेत्र में जॉब ऑफर हुई है। इसके बाद (इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी)आईटी क्षेत्र आता है। I
विज्ञापन
I-- -- I
Iइन कंपनियों ने सबसे अधिक छात्रों को ऑफर दिए: I
Iआईआईटी दिल्ली के कैरियर सर्विंसेस कार्यालय की इंडस्ट्रियल लायकि सन ऑफिसर डॉ. अनिश्या ओ मदान ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट के पहले चरण में एयर इंडिया, माइक्रोसॉफ्ट, टेक्सस इंस्ट्रूमेंट, गोल्डमैन सॅक्स, बजाज ऑटो, ओला इलेक्टि्रक ने सबसे अधिक छात्रों को जॉब ऑफर किए हैं। जबकि कैंपस प्लेसमेंट में 370 कंपनियों ने करीब 700 से अधिक ऑफर दिए हैं। इस साल भी कोर एरिया से ही सबसे अधिक छात्रों को जॉब ऑफर दिए गए हैं। I
विज्ञापन
I-कैंपस प्लेसमेंट के पहले चरण में मिले करीब 1050 ऑफरI
I-जनवरी माह से आरंभ हो जाएगा प्लेसमेंट का दूसरा चरण I
I-सबसे अधिक कोर एरिया में 42 फीसदी नौकरियां उपलब्ध I
I