{"_id":"68efaae6031c85976602cf83","slug":"iissms-annual-conference-in-goa-noida-news-c-340-1-del1011-108709-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईआईएसएसएम का वार्षिक समागम गोवा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईआईएसएसएम का वार्षिक समागम गोवा में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी एंड सेफ्टी मैनेजमेंट (आईआईएसएसएम) का तीन दिवसीय वार्षिक समागम 12 से 14 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन संस्थान की 35वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हो रहा है। इसमें देश-विदेश के अनेक विशेषज्ञ भाग लेंगे।
समारोह के मुख्य अतिथि गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत होंगे, जबकि अध्यक्षता केंद्र सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाईक करेंगे। आईआईएसएसएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और वरिष्ठ आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ प्रो. संतोष कुमार ने बताया कि समागम का विषय ‘राष्ट्रीय सुरक्षा लचीलेपन के लिए जोखिम’ निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। इनमें अमेरिका की क्यूनी क्रेस्ट सिटी यूनिवर्सिटी की निदेशक डॉ. शकीला मर्चेंट, दक्षिण अफ्रीका के प्रो. क्रिस पिल्लई, भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा, इंग्लैंड के ग्रोमोर समूह के सीईओ डॉ. राज लाखा, डीआईआर के महानिदेशक अमित प्रोथी, भारतीय पुलिस फाउंडेशन के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह, आईआईटी मुंबई के प्रो. रवि सिन्हा और पूर्व डीजीपी डॉ. विक्रम सिंह जैसे नाम शामिल हैं। ब्यूरो