{"_id":"6ae1eebe9eea9264df027595","slug":"ignou-centre-receives-best-performing-learner-support-centre-award-noida-news-c-1-noi1095-4881192-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इग्नू केंद्र को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग लर्नर सपोर्ट सेंटर अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इग्नू केंद्र को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग लर्नर सपोर्ट सेंटर अवार्ड
विज्ञापन
- राजकीय महाविद्यालय में चल रहा क्षेत्रिय केंद्र, अध्ययन केंद्रों की हुई बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नोएडा स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट परफॉर्मिंग लर्नर सपोर्ट सेंटर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सहयोग और बेहतर शिक्षार्थी सहायता उपलब्ध कराने के प्रयासों के लिए दिया गया।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित इग्नू क्षेत्रीय केंद्र में नोएडा और अलीगढ़ के अध्ययन केंद्रों के कार्यक्रम समन्वयकों की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। इसमें वर्षभर की प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षाओं, असाइनमेंट और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम समन्वयकों ने अपने-अपने अध्ययन केंद्रों की गतिविधियों, उपलब्धियों और अनुभवों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक सिरान मुखर्जी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर मंजू शुक्ला को पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर : महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अनीता मिश्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रोफेसर मंजू शुक्ला और अध्ययन केंद्र से जुड़े सभी सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार महाविद्यालय के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
उन्होंने कहा कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण दायित्व है। अध्ययन केंद्र की ओर से इस दिशा में किया गया कार्य सराहनीय है। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन, समयबद्ध सहायता और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही, केंद्र से जुड़े सभी सहयोगियों को आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।