फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If you want stretcher then bring Aadhar card in Noida District Hospital

शर्मनाक: स्ट्रेचर चाहिए तो आधार कार्ड लाएं...नहीं तो घिसटते हुए जाएं, नोएडा के सरकारी अस्पताल का ऐसा है हाल

Sun, 06 Jun 2021 10:51 AM IST
शाहरुख खान लाल सिंह, अमर उजाला, नोएडा
लाल सिंह, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Jun 2021 10:51 AM IST
सार

शनिवार को भी जिला अस्पताल में कई मरीज और उनके तीमारदार मेडिकल स्टाफ के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन आधारकार्ड नहीं होने के कारण उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला। 

विज्ञापन
If you want stretcher then bring Aadhar card in Noida District Hospital
नोएडा के अस्पतालों का हाल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की सुविधा पाना भी आसान नहीं है। यदि किसी मरीज को व्हीलचेयर या स्ट्रेचर चाहिए तो पहले विभाग में उसका या उसके तीमारदार का आधार कार्ड जमा कराइए। वहीं, आधार कार्ड नहीं है तो फिर चाहे मरीज को घसीटकर ले जाओ या फिर उसे कंधों का सहारा देकर ले जाओ, लेकिन स्ट्रेचर या व्हीलचेयर नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन


शनिवार को भी जिला अस्पताल में कई मरीज और उनके तीमारदार मेडिकल स्टाफ के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन आधारकार्ड नहीं होने के कारण उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला। एक मरीज को तो परिजन कंधे का सहारा देकर अस्पताल से लेकर आए, उस समय सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी वहां मौजूद थे पर वह भी मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन


सेक्टर-117 से आए ब्रह्मपाल ने बताया कि काफी देर तक स्ट्रेचर के लिए भटकते रहे, लेकिन नहीं मिला। जब वो मरीज को इमरजेंसी वार्ड के अंदर लेकर पहुंचे तो वहां ढेर सारे स्ट्रेचर रखे थे। वहीं, सुमन नामक महिला ने बताया कि वो काफी देर तक स्ट्रेचर के लिए भटकती रही। जब उनका मरीज बिल्कुल नहीं चल पाया तो कई लोगों से पूछने के बाद अंदर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने कहा कि पहले आधारकार्ड लाओ, उसके बाद स्ट्रेचर मिलेगी। उसने बहुत मिन्नत की कि आधारकार्ड या कोई अन्य आईडी नहीं है। वहीं, मरीज ऐसी हालत में नहीं है कि खुद अपने पैरों पर चल सके। इसके बावजूद सुरक्षाकर्मी नहीं मानी। हालांकि, जब वहां कुछ मीडियाकर्मी पहुंचे तो सुरक्षाकर्मी ने चुपचाप सुमन को स्ट्रेचर दे दी।

स्वास्थ्य केंद्र में घूम रहे लावारिस पशु

बरौला स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को जब अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया तो अंदर लावारिस पशु घूमते मिले। वहीं गेट के सामने अतिक्रमण था। स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में तो रिक्शा और ठेलों का जमावड़ा देखने को मिला। वहीं, केंद्र में बड़ी-बड़ी घास उगी थी और जगह-जगह कूडे़ के ढेर भी लगे हुए थे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। केंद्रों में साफ-सफाई नहीं होने से संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 
शनिवार को भी जिला अस्पताल में कई मरीज और उनके तीमारदार मेडिकल स्टाफ के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन आधारकार्ड नहीं होने के कारण उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed