फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If there is no voting slip then contact the community center

अगर मतदान पर्ची नहीं तो सामुदायिक केंद्र में करें संपर्क

Wed, 09 Feb 2022 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
If there is no voting slip then contact the community center
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। शहर के कई सेक्टरों के लोगों को मतदान पर्ची नहीं मिल पाई है। इस वजह से लोग सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं। इनका कहना है कि कुछ लोगों को घर पर जाकर पर्ची दी जा रही है, जबकि कई लोगों के घर बीएलओ नहीं आ रहे हैं। ऐसे में वह कैसे वोट डाल पाएंगे। लोगों की परेशानियों को देखते हुए आरडब्ल्यूए की तरफ से बुधवार को सामुदायिक केंद्र में बीएओ को बुलाया गया है, ताकि लोग मतदान पर्ची ले सकें।
विज्ञापन

एक्टिव सिटीजन के सदस्य हरेंद्र भाटी ने बताया कि बीटा वन में बहुत से लोगों के घरों में मतदाता पर्ची नहीं पहुंची हैं। कई बार बीएलओ घर पर जाते हैं, लेकिन घर बंद होते या अन्य कारण से भी पर्ची नहीं मिल रही है। बीएलओ बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सामुदायिक केंद्र में बैठेंगे। अगर किसी को पर्ची नहीं मिलती है तो वह सामुदायिक केंद्र में आकर पर्ची ले सकते हैं।
विज्ञापन

बीटा वन के महासचिव मनोज नागर ने बताया कि लोगों की शिकायत आ रही है कि उनको मतदान पर्ची नहीं मिली है। कई बार बीएलओ से संपर्क किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पर्ची डाउनलोड का विकल्प
कंट्रोल रूम 1950 पर चुनाव से संबंधित कोई भी जानकारी ली जा सकती है। पिछले कई दिन से लोग लगातार मतदान पर्ची नहीं मिलने की शिकायत कर रहे थे। इसके बाद प्रशासन की तरफ से लोगों को ऑनलाइन पर्ची डाउनलोड करने का विकल्प बताया गया है।

ऐसे डाउनलोड करें
- https://electoralsearch.in// eci voter information एप डाउनलोड करें।
- इसके बाद इसमें वोटर आईडी नंबर डालें और क्लिक करें।
- अब मतदान पर्ची खुल जाएगी। यहां से पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
सेक्टर के कई निवासियों की मतदाता पर्चियां अब तक नहीं आई हैं जबकि चुनाव में अब बस एक ही दिन बचा है। इसकी वजह से संदेह की स्थिति बन गई है।
अशोक त्यागी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर-41
कई निवासियों की मतदाता पर्चियां नहीं आई हैं। आरडब्ल्यूए टीम ही निवासियों की मदद कर रही है। ऑनलाइन माध्यम से या ऑफलाइन माध्यम से हर तरीके से हम उनकी मदद कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि चुनाव में सभी लोग भाग लें।
अनीता जोशी, सेक्टर-51
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed