{"_id":"61ba02402b091a29484f8e30","slug":"if-government-is-formed-it-will-give-10-lakh-jobs-every-year-sisodia-noida-news-noi621446376","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनी तो हर साल देंगे 10 लाख नौकरियां : सिसोदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनी तो हर साल देंगे 10 लाख नौकरियां : सिसोदिया
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में जानकारी देते संजय सिसोदिया। अमर उजाला
नोएडा। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नोएडा में प्रेसवार्ता की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने पर हर साल 10 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। साथ ही, प्रदेश के 34 लाख युवाओं को जब तक रोजगार नहीं मिलेगा, हर माह पांच हजार रुपये भत्ता दिया जाएगा। इससे पहले पार्टी की तरफ से घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और किसानों के बकाया बिल माफ किए जाने का एलान किया जा चुका है।
सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनने से पहले 70 लाख युवाओं को रोजगार देने का दावा किया था, लेकिन योगी सरकार रोजगार देने के मामले में तो नहीं, बल्कि रोजगार की परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में नंबर वन बन गई। दिल्ली में कोविड के कारण बेरोजगारी दर बढ़ी थी, लेकिन केजरीवाल सरकार के छोटे से प्रयास से कोविड के तुरंत बाद 10 लाख रोजगार उपलब्ध कराए गए। इसके लिए 18 हजार कंपनियां जॉब ऑफर लेकर आगे आईं।
उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के आधार पर पहले वोट पड़ते थे, क्योंकि जनता के पास कोई विकल्प नहीं था। अब जनता के पास आम आदमी पार्टी विकल्प के रूप में मौजूद है। दिल्ली में पार्टी की सरकार बनने के बाद जो 70 प्वाइंट का एजेंडा था, उससे भी ज्यादा काम किया गया है, क्योंकि हम घोषणा पत्र नहीं, बल्कि संकल्प पत्र जारी करते हैं।
विज्ञापन
बजट 5.5 लाख करोड़ तो कुछ भी मुमकिन
पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार जुमले वाली नहीं है, बल्कि जो कहती वह करके दिखाती है। रोजगार देने का ब्लू प्रिंट पूरी तरह सोच समझकर बनाया गया है। प्रदेश का सालाना बजट 5.5 लाख करोड़ रुपये है, जबकि हर साल दस लाख रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देंगे तो हर माह 1700 करोड़ और सालाना 20400 करोड़ रुपये का बोझ सरकार पर पड़ेगा। घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों को मुफ्त बिजली भी दी तो हर साल करीब 18 से 19 हजार करोड़ रुपये का ही खर्च आएगा, इसलिए ऐसा कोई वादा नहीं किया है जिसे पूरा न किया जा सके। यूपी के कुल बजट का 25 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जाएगा।
सिर्फ सरकार नहीं माहौल बनाएंगे
सिसोदिया ने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यूपी के नेताओं के बैंक बैलेंस की जानकारी जुटाई जाए तो सच सामने आ जाएगा। चुनाव से पहले एफिडेविट पर जो ब्योरा दिया उसके मुकाबले आज की संपत्ति कई गुना बढ़ी मिलेगी। यूपी को ऐसी सरकार की जरूरत है जो नेताओं के नहीं आम आदमी के खजाने को भरे। सपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन केवल जनता से है। दलों से गठबंधन की चर्चा चलती हैं चलने दीजिए...।