फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If farmers' demands are not met today, a Mahapanchayat will be held: Gopal Rai

आज किसानों की मांगें नहीं हुईं पूरी तो महापंचायत : गोपाल राय

Sat, 11 Oct 2025 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
If farmers' demands are not met today, a Mahapanchayat will be held: Gopal Rai
नई दिल्ली। आप ने भाजपा की केंद्र और गुजरात सरकार को कपास किसानों की मांगे तत्काल पूरी करने की अपील की है। साथ ही, चेतावनी दी है कि अगर रविवार को शाम 5 बजे से पहले मांगों नहीं पूरी की गई तो आप गुजरात के बोटाद मार्केटिंग यार्ड में महापंचायत कर किसानों की आवाज बुलंद करेगी।
विज्ञापन

गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए भाजपा सरकार की पुलिस ने किसान नेता राजूभाई करपड़ा समेत आप के कई नेताओं को बंद कर रखा है। एक तरफ तो पीएम मोदी दावा करते हैं कि वे किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे और दूसरी तरफ अमेरिकी कपास पर इंपोर्ट ड्यूटी जीरो की दी है। इससे हमारे किसानों को सही दाम नहीं मिल रहे हैं। अगर किसानों को उनका हक नहीं मिलता है तो यह आंदोलन गुजरात की सभी मंडियों में किया जाएगा। गुजरात की भाजपा सरकार वहां के किसानों के हितों के खिलाफ लगातार काम कर रही है और विरोध करने वालों के खिलाफ दमन की कार्रवाई कर रही है। बोटाद मार्केटिंग यार्ड में किसान अपने कपास बेचने जाते हैं। इस यार्ड में किसानों का स्थानीय स्तर पर शोषण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article