{"_id":"61edaee64f368f11f805d4a9","slug":"if-corona-infection-is-not-stopped-then-this-year-the-patients-will-double-noida-news-noi628490925","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थमा कोरोना संक्रमण तो इस साल दोगुने होंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थमा कोरोना संक्रमण तो इस साल दोगुने होंगे मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। जनवरी के शुरुआती 22 दिनों में ही 26 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस सामने आ चुके हैं। यह आंकड़ा साल 2020 के कुल मामलों से ज्यादा पहुंच गया है जबकि 2021 के मुकाबले इस साल शुरुआती तीन सप्ताह में ही संक्रमण का ग्राफ 67.7 फीसदी हो गया है। हर साल कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच विशेषज्ञ इसे चिंताजनक भी बता रहे हैं। संक्रमण की रफ्तार इसी तरह जारी रही तो दो साल की तुलना में इस बार कोरोना के दोगुने मामले होंगे।
मार्च 2020 में कोरोना के सिर्फ तीन केस दर्ज किए गए थे। इसके बाद सख्त पाबंदियां लगा दी गई थीं। इसके बाद कोरोना केस बढ़े, लेकिन संख्या 25,435 तक ही पहुंची थी। साल 2021 में दूसरी लहर के 12 माह में कुल मरीजों की संख्या 38,641 दर्ज की गई। इस साल सबसे ज्यादा अप्रैल में 15,222 और मई में 21036 लोग संक्रमित हुए। साल 2022 की शुरुआत कोरोना की तीसरी लहर के साथ हुई और 2020 का रिकॉर्ड टूट गया। 26182 लोगों को अब तक कोरोना हो चुका है। साल 2020 की तुलना में संक्रमितों की संख्या तीन फीसदी अधिक है, जबकि 2021 के मुकाबले इस साल की शुरुआत में ही 67.7 फीसदी लोग संक्रमित हो चुके हैं।
पुख्ता तैयारियों से ही संभलेंगे हालात
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नोएडा के महासचिव डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि जिस तेजी से कोरोना बढ़ रहा है, उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि इस बार दो सालों के मुकाबले दोगुने लोग संक्रमित हो सकते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों को और पुख्ता करना होगा। वैक्सीनेशन अधिक से अधिक बढ़ाने पर जोर देना होगा। सरकार के साथ ही आमजन की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। कोविड नियमों का पालन करने में किसी तरह की कोताही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
तीसरी लहर में दूसरी मौत, 967 लोग संक्रमित
तीसरी लहर में जिले में दूसरी मौत का मामला सामने आया है। लुक्सर जेल में 27 वर्षीय बंदी की मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुशवाहा ने बताया कि बंदी टीबी, लीवर की खराबी सहित कुछ और बीमारियों से पीड़ित था। 15 जनवरी को उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां कोरोना की पुष्टि होने पर उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। 20 जनवरी को उसकी मौत हो गई। जिले में अब तक 470 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। वहीं, रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 967 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि 1675 लोगों ने कोरोना को मात दी है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 6898 रह गई है।