फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ... I am the sea, I will definitely come back', ex-CM said in a poetic style, targeted the BJP government

...मैं समुंदर हूं, लौटकर जरूर आऊंगा’, शायराना अंदाज में बोले पूर्व सीएम, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Sun, 26 Dec 2021 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
... I am the sea, I will definitely come back', ex-CM said in a poetic style, targeted the BJP government
... I am the sea, I will definitely come back', ex-CM said in a poetic style, targeted the BJP government
नूंह। ‘विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम’ में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शायराना अंदाज में कहा कि ‘मेरा पानी उतरते देख किनारे पर घर मत बना लेना, मैं समुंदर हूं, लौटकर जरूर आऊंगा’। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार और झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया है। इसलिए अब इनकी सरकार जाने का समय आ गया है।
विज्ञापन

वहीं, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मेवात की जनता ने विधानसभा चुनाव-2019 में भाजपा का सफाया कर तीनों सीटें कांग्रेस को दी हैं। मेवात हमेशा भाईचारे की मिसाल रहा है, जिसे लगातार चोट पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, जिस भाईचारे की नींव संविधान सभा में रहते हुए चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ने रखी थी उसे फिर स्थापित करना होगा। प्रदेश के विकास में मेवात की भी वही भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी, जो दूसरे इलाकों की होगी। दीपेंद्र ने कहा कि मौजूदा सरकार ने मेवात समेत पूरे प्रदेश को विकास की पटरी से नीचे उतारने का काम किया है। जो प्रदेश 2014 से पहले प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, किसानों व खिलाड़ियों के सम्मान, कृषि उत्पादकता, गरीबों के हित की योजनाओं और रोजगार देने में नंबर वन था, वह अब बेरोजगारी, अपराध, किसानों पर अत्याचार और भ्रष्टाचार में पहले पायदान पर पहुंच गया है। हम संकल्प लेते हैं कि जब तक हरियाणा दोबारा विकास की पटरी पर नहीं आता, तब तक हम चैन की सांस नहीं लेंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के दौरान मेवात में साढ़े पांच हजार करोड़ के विकास कार्य हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का जाना तय है। भाजपा को पहला झटका उत्तर प्रदेश से लगेगा।
विज्ञापन

भाजपा ने महंगाई के रिकार्ड किए स्थापित
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनोहर लाल और मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार ने ऐसे कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं, जो 70 साल में नहीं बने हैं। 70 साल में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद इतना कभी महंगा नहीं हुआ था, जितना इस सरकार में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने रखीं ये मांगें
इस दौरान नूंह में कांग्रेस के 4 दर्जन से ज्यादा पार्टी विधायक और पूर्व विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम में हाजी सहाबु ने गंदे पानी की निकासी और मेवात कैनल फीडर का मुद्दा उठाया। नईम इकबाल ने यूनिवर्सिटी, मेवात कैडर और रेलवे लाइन की मांग रखी। ताहिर एडवोकेट ने वक्फ बोर्ड की जमीनों पर अवैध कब्जे हटाने की मांग रखी, ताकि वहां पर नमाज पढ़ी जा सके। मोहम्मद ईसा ने नूंह से अलवर बॉर्डर राजस्थान तक फोरलेन सड़क की मांग रखी। साथ ही लोगों ने इलाके में मेट्रो लाइन लाने, मेडिकल कॉलेज की अनदेखी जैसे मुद्दा भी उठाया।

कर्मचारियों ने भी रखीं मांगे
इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स, रोडवेज यूनियन, हरियाणा शारीरिक शिक्षा अध्यापक, छंटनीग्रस्त कर्मचारियों, कच्चे कर्मचारियों, सरपंचों, सामाजिक संगठनों, बेरोजगारों, सफाई कर्मचारियों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत अलग-अलग वर्गों ने भी माइक और ज्ञापन के जरिए विपक्ष तक अपनी अपनी समस्याएं पहुंचाईं। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी को आश्वासन दिया कि सड़क से लेकर सदन तक जनता की इन समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed