फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'I am also the daughter of a farmer, my mother has died, I am going to the cremation'

‘मैं भी किसान की बेटी हूं, मां की मृत्यु हो गई है दाह संस्कार में जा रही हूं’

Tue, 23 Nov 2021 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
'I am also the daughter of a farmer, my mother has died, I am going to the cremation'
एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर किसानों को संबोधित करते दादरी विधायक तेजपाल नागर। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। विधायक तेजपाल नागर का घेराव करने दादरी जा रहे नोएडा के किसानों को पुलिस ने परी चौक के जीरो प्वाइंट पर रोक दिया। इससे नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। जाम में फंसी महिला की किसान नेताओं से नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिला कह रही है कि ‘मैं भी किसान की बेटी हूं, मेरी मां की मृत्यु हुई है। मैं दाह संस्कार में जा रही हूं, जो लोग भी जाम में फंसे हैं, वह भी किसान हैं।’ जाम के कारण उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। हालांकि, इसके बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर जाम में फंसे लोगों को राहत दिलाई।
विज्ञापन

भारतीय किसान परिषद के तत्वावधान में नोएडा प्राधिकरण पर चल रहा किसानों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह किसान प्राधिकरण पर एकत्र हुए। यहां से वह गाड़ियों और बसों के माध्यम से नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते से दादरी विधायक तेजपाल नागर का घेराव करने जा रहे थे। इसकी सूचना पर विधायक यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर पहुंच गए। वहीं, समिति के अध्यक्ष सुखवीर खलीफा की अगुवाई में हजारों किसान भी पहुंच गये। इस दौरान किसानों ने अपनी सभी मांगें विधायक के सामने रखीं। इसकी वजह से काफी देर तक एक्सप्रेसवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

विधायक ने किसानों का आश्वस्त किया कि सभी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद वह और नोएडा विधायक पंकज सिंह 25 नवंबर के बाद लखनऊ में अधिकारियों और मंत्रियों के सामने मांगों को रखा जाएगा। इस पर सुखवीर खलीफा ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं, किसान एक कदम भी पीछे हटाने को तैयार नहीं हैं। वहीं, जाम में नोएडा विधायक पंकज सिंह, सांसद डॉ. महेश शर्मा भी फंस गए। काफी देर तक रास्ता नहीं मिलने पर दोनों फुटपाथ से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed