{"_id":"66645ce3209b0206ab0b7be8","slug":"hyderabad-gujarat-and-lucknow-won-matches-on-the-second-weekend-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-33018-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लखनऊ पंजाब के ध्यानार्थ\nनोएडा प्रीमियर लीग सीजन- 2 \n दूसरे वीकेंड पर हैदराबाद, गुजरात और लखनऊ ने जीते मुकाबले\n\nसतेंद्र का शतक, केतन और रिंकू का भी दमदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लखनऊ पंजाब के ध्यानार्थ नोएडा प्रीमियर लीग सीजन- 2 दूसरे वीकेंड पर हैदराबाद, गुजरात और लखनऊ ने जीते मुकाबले सतेंद्र का शतक, केतन और रिंकू का भी दमदार प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो -- दूसरे वीकेंड पर हैदराबाद, गुजरात और लखनऊ ने जीते मुकाबले
-सतेन्द्र के शतक और केतन की गेंदबाजी ने दिखाया कमाल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में खेली जा रही नोएडा प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-2 में शनिवार को तीन मैच खेले गए। पहले मुकाबले में हैदराबाद राइजर्स ने राजस्थान वॉरियर्स को, दूसरे में गुजरात लायंस ने चेन्नई किंग्स को और तीसरे में लखनऊ लेथल ने माइटी लायंस पंजाब को हराकर जीत लिया। हैदराबाद के सतेंद्र ने नाबाद 102 रन बनाए। गुजरात के केतन ने पांच विकेट लिए और अर्धशतक और लखनऊ लेथल के लिए रिंकू ने 89 रन बनाए।
एनपीएल कमेटी के अर्पित चतुर्वेदी ने बताया कि पहले मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 286 रन का स्कोर खड़ा किया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सतेंद्र ने 32 गेंदों पर 15 चौकों व आठ छक्कों की मदद से नाबाद 102, सन्नी ने 25 गेंदों पर 72, सुधीर ने 54 और अनिल ने 48 रन का योगदान दिया। राजस्थान के गेंदबाज अमित ने तीन अैर पंकज ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 196 रन ही बना पाई। सतेंद्र प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
दूसरे मैच मेें चेन्नई किंग्स ने 15.3 ओवर में 148 रन बनाए और उनकी पूरी टीम आउट हो गई। राहुल ने 33, योगिंदर ने 23, नितिन ने 25 रन बनाए। गुजरात के गेंदबाज केतन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चेन्नई के पांच बल्लेबाजों को आउट किया। गुजरात लायंस की टीम ने 19 ओवर में 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले केतन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
तीसरे मैच में माइटी लायंस पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 194 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज राजीव ने 76, करन ने 30 और सौरभ ने 26 रन का योगदान दिया। लखनऊ लेथल के गेंदबाज रवि, खालिद ने दो-दो विकेट लिए। लखनऊ लेथल के सलामी बल्लेबाज रिंकू ने 89 और विकास ने 51 रन की पारी खेली। टीम ने 12.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 197 रन बनाकर मैच जीत लिया। रिंकू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।