{"_id":"6676e02a2e646d449e04dc56","slug":"hyderabad-and-rajasthan-won-matches-in-npl-noida-news-c-23-1-vns1013-33811-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एनपीएल में हैदराबाद व राजस्थान ने जीते मैच\n-राजस्थान टीम के निक और हैदराबाद के सुधीर को दिया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एनपीएल में हैदराबाद व राजस्थान ने जीते मैच -राजस्थान टीम के निक और हैदराबाद के सुधीर को दिया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एनसीआर क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही नोएडा प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-2 (एनपीएल) में शनिवार को अंतिम लीग मैच खेले गए। पहला मैच गुजरात व राजस्थान, दूसरा हैदराबाद राइजर्स और कोलकाता टाइगर्स के बीच हुआ। पहले मुकाबले में राजस्थान ने जीत हासिल की। वहीं, हैदराबाद ने कोलकाता को हराकर पूल ए में टॉप रैंक हासिल की।
आयोजक अपूर्व चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को पहले मैच में गुजरात की टीम 13.1 ओवर में टीम सभी विकेट पर 105 रन बना सकी। बल्लेबाज शुभम ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। राजस्थान की ओर से अमित और रणजीत ने तीन-तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। राजस्थान की टीम ने आठ ओवर में लक्ष्य को पूरा कर लिया। बल्लेबाज निक ने 57 रन और शिवम् सिरोही ने 36 रन बनाए। टीम ने छह विकेट से जीत हासिल की। निक को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरे मैच में कोलकाता के बल्लेबाजों ने सधी शुरुआत की। पहले विकेट के लिए बल्लेबाजों ने 59 रन की साझेदारी की। अविरल के 72 रन और अंकित के 38 रन की बदौलत टीम ने 194 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से अनिल ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं, सुधीर ने भी दो विकेट हासिल किए। हैदराबाद ने तीन विकेट पर 12.2 ओवर में 195 रन बनाकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बल्लेबाज सुधीर ने 80 रन की पारी खेली। कोलकाता की ओर से अन्नू ने दो विकेट हासिल किए। सुधीर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।