फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   husband upset with beating of his wife reached police station with complaint In Dankaur

साहब... घरवाली से बचा लो: पत्नी की पिटाई से परेशान पति पहुंचा थाने, रोते-रोते बोला- छीन लेती है रोज की कमाई

Sat, 06 Jan 2024 08:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 08:01 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक पत्नी की पिटाई से परेशान परचून दुकानदार शिकायत लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की पत्नी को थाने बुलाया और दोनों के बीच समझौता कराया। 

विज्ञापन
husband upset with beating of his wife reached police station with complaint In Dankaur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कस्बा निवासी एक युवक शनिवार को पत्नी की पिटाई से परेशान होकर उसके खिलाफ शिकायत करने कोतवाली पहुंचा। पत्नी की पिटाई से प्रताड़ित पति पुलिस के सामने बिलख-बिलख कर रोने लगा। पुलिस ने उसे शांत किया और उसकी समस्या सुनी। साथ ही उसकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। हालांकि, पुलिस ने दोनों को समझाबुझाकर दंपती के बीच समझौता करा दिया।

विज्ञापन

दनकौर निवासी युवक ने पुलिस के समक्ष शिकायत दी कि उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी और दो बच्चें भी हैं। वह परचून की दुकान करता है और दिनभर की कमाई को पत्नी छीन लेती है। विरोध करने पर पत्नी पिटाई कर देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जब वह दुकान से घर पर गया तो पत्नी ने जेब से रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर डंडे से पिटाई कर डाली। जिसके चलते उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आई हैं। 

शिकायत के बाद पुलिस ने पत्नी को भी बुलाया और फटकार लगाई। पत्नी ने बताया कि उसका पति शराब का आदी है और दुकान से कमाए हुए रुपये को नशे में उड़ा देता है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पति और पत्नी के बीच समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed