फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband getting obstructed in illicit relationship with brother-in-law got murdered three including woman arrested

नोएडा: देवर संग अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति की कराई हत्या, महिला सहित तीन गिरफ्तार

Sun, 07 Nov 2021 01:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 07 Nov 2021 01:06 AM IST
सार

दिवाली की रात रिकेंद्र ने संतोष को शराब पार्टी के लिए सेक्टर-88 के पार्क में बुलाया। रिकेंद्र का दोस्त पिंटू पहले से मौजूद था। दोनों ने संतोष को अधिक शराब पिलाकर धुत कर दिया।

विज्ञापन
Husband getting obstructed in illicit relationship with brother-in-law got murdered three including woman arrested
UP Police - फोटो : iStock

विस्तार

नोएडा फेज-दो पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा करते हुए शनिवार रात को पत्नी और चचेरे भाई सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि देवर-भाभी के अवैध संबंध में पति बाधक बन रहा था। इस कारण महिला ने देवर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन


डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि बदायूं निवासी संतोष यादव (30) भंगेल में पत्नी सीमा के साथ रहता था। कुछ दूरी पर ही संतोष का चचेरा भाई रिकेंद्र भी रहता है। संतोष गाड़ी चलाने के लिए सुबह चला जाता था और रात को वापस आता था। दिन में रिकेंद्र का घर पर आना-जाना था। इससे देवर-भाभी में अवैध संबंध हो गए। जब संतोष को इसका पता चला तो रिकेंद्र से कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


कुछ दिन से रिकेंद्र भाभी से नहीं मिल पा रहा था। इस पर सीमा ने रिकेंद्र को बुलाया और पति की हत्या करने की साजिश रच डाली। दिवाली की रात रिकेंद्र ने संतोष को शराब पार्टी के लिए सेक्टर-88 के पार्क में बुलाया। रिकेंद्र का दोस्त पिंटू पहले से मौजूद था। दोनों ने संतोष को अधिक शराब पिलाकर धुत कर दिया। इसके बाद रस्सी से उसका गला घोंट दिया। फिर संतोष के चेहरे को ईंट से बुरी तरह कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। शुक्रवार दोपहर घटना की जानकारी पुलिस को हुई। जब शनिवार को संतोष की पहचान हुई तो जांच के बाद रिकेंद्र और पिंटू को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात मान ली। उन्होंने बताया कि सीमा के कहने पर उन्होंने हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने रिकेंद्र, पिंटू और सीमा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed