{"_id":"68447425da10516e290127fb","slug":"husband-attempted-suicide-by-jumping-from-flyover-after-fight-with-his-wife-2025-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाबाश नोएडा पुलिस: परेशान पति ने की फ्लाईओवर से कूदकर जान देने की कोशिश, पुलिसकर्मी की सूझबूझ से टली अनहोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाबाश नोएडा पुलिस: परेशान पति ने की फ्लाईओवर से कूदकर जान देने की कोशिश, पुलिसकर्मी की सूझबूझ से टली अनहोनी
Sat, 07 Jun 2025 10:47 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 07 Jun 2025 10:47 PM IST
सार
नोएडा की ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल की सतर्कता की वजह से एक शख्स की जान बच गई। पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिल्मसिटी फ्लाईओवर की घटना बताई जा रही है।
विज्ञापन
फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या का किया प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के व्यस्त फिल्मसिटी फ्लाईओवर पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पत्नी से झगड़ा करने के बाद परेशान युवक ने अपनी जान देने के लिए फ्लाईओवर से छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल की सतर्कता और स्थानीय लोगों की सजगता ने उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन
घटना शनिवार शाम करीब 7:30 बजे की है। जब राहगीरों ने देखा कि एक युवक फ्लाईओवर के बॉर्डर पर चढ़ गया है और कूदने की कोशिश कर रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और पास ही ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे कांस्टेबल अंकुर को सूचित किया।
विज्ञापन
कांस्टेबल ने बिना वक्त गंवाए युवक की ओर दौड़ लगाई और सही समय पर उसकी बांह पकड़कर उसे नीचे खींच लिया। पुलिस द्वारा जब युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।
विज्ञापन
इसी वजह से उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने की सोची। ट्रैफिक पुलिस की इस तत्परता और मानवता की सभी लोग सराहना कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को शांत कराया और काउंसलिंग की।