फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   husband arrest in provoking wife

संतान न होने पर पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला युवक गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2020 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
husband arrest in provoking wife
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग गांव में आठ सितंबर को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजन ने पति समेत पांच ससुराल वालों पर संतान नहीं होने पर महिला को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया था। पुलिस ने अब आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जबकि चार नामजद अभी फरार हैं। परिजन अभी भी आरोपियों पर हत्या करने और हत्या से पहले बेटी की कॉल की रिकार्डिंग होने का दावा कर रहे हैं। मूलरूप से बुलंदशहर निवासी ज्ञानचंद गिरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी 2009 में चिपियाना बुजुर्ग निवासी ललित से की थी। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग और संतान नहीं होने पर लक्ष्मी को परेशान करते थे। लक्ष्मी ने घटना से पहले भी फोन कर जानकारी दी थी कि आरोपी उसकी हत्या करना चाहते हैं। जब परिजन लक्ष्मी के घर पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा था। आरोप है कि आरोपी पति और चार अन्य ससुराल वालों ने लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या की और साजिश रचकर फंदे पर लटका दिया। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed