फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband and divorced wife commit suicide by consuming poison in Noida

यूपी: इंजीनियर पति और तलाकशुदा पत्नी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किया इन बातों का जिक्र

Tue, 26 Sep 2023 08:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Sep 2023 08:32 AM IST
सार

नोएडा में इंजीनियर पति और तलाकशुदा पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर-122 स्थित पति के घर में दोनों के शव मिले हैं। मौके पर सुसाइड नोट और जहरीला पदार्थ मिला है। पुलिस दोनों के मोबाइल और घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Husband and divorced wife commit suicide by consuming poison in Noida
इसी घर में मिले शव, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में आईटी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर पति और तलाकशुदा पत्नी ने सेक्टर-122 स्थित घर में सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौके से जहरीला पदार्थ और एक सुसाइड नोट मिला है। प्राथमिक जांच में दोनों के बीच करीब डेढ़ वर्ष पहले तलाक होने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


पुलिस दोनों के मोबाइल और घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही दोनों के परिजनों से बातचीत कर जानकारी जुटा रही है। सेक्टर-16 स्थित आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर व मूलरूप से कंकरखेड़ा, मेरठ निवासी तरुण (35) सेक्टर-122 में रहते थे। सोमवार को वह परिजनों का फोन नहीं उठा रहे थे। 
विज्ञापन


घरवालों ने गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी रिश्तेदार सूरज को नोएडा स्थित तरुण के घर पर भेजा। वहां तरुण का शव फर्श पर पड़ा था। सूरज ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से ही तरुण के साथ उनकी तलाकशुदा पत्नी सरिता (30) का शव बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से मेरठ के जागृति विहार की निवासी सरिता निजी अस्पताल में चीफ नर्स थीं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट और जहरीले पदार्थ की खाली और भरी हुई डिब्बियां मिली हैं। 

पुलिस ने जहरीला पदार्थ खाकर दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। डीसीपी हरीश चंदर ने कहा कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

सुसाइड नोट में परेशान होने का जिक्र
मौके से मिले सुसाइड नोट में परेशान होने और किसी को खुश नहीं करने की बात लिखी है। इसमें कुछ नामों का जिक्र करते हुए उनका ख्याल रखने की बात भी कही गई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि सुसाइड नोट तरुण ने लिखा है। हालांकि पुलिस सुसाइड नोट की पड़ताल कर रही है।
 

तलाक के बाद साथ होने की जांच जारी
तरुण सेक्टर-122 में अकेले रहते थे। पुलिस तलाक के बाद दोनों साथ होने की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सरिता सोमवार को ही तरुण से मिली या वह दिनों से उसके साथ थी। पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि ऐसी कौन सी परिस्थिति बनी जिसमें दोनों ने एकसाथ आत्महत्या करने का फैसला किया।
 

फॉरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण
डबल सुसाइड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाएं हैं। घटनास्थल से सुसाइड नोट और जहरीले पदार्थ की खाली व भरी हुई डिब्बियां मिली हैं। पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति के स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed