फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband Accused of pushing wife down stairs during honeymoon

हनीमून पर पत्नी से बर्बरता: 30 अप्रैल को शादी, 9 मई को पति की करतूत से पेट, घुटने और सिर हुआ चोटिल; केस दर्ज

Mon, 29 Jun 2026 10:24 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Mon, 29 Jun 2026 10:24 PM IST
सार

30 अप्रैल को दोनों की शादी हुई थी। दंपती सिक्किम और दार्जिलिंग घूमने गया था। दोनों घुटनों के अलावा सिर और पेट में भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Husband Accused of pushing wife down stairs during honeymoon
विवाहिता से बर्बरता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के कुछ ही दिन बाद पति पर पत्नी के साथ मारपीट करने और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगा है। सेक्टर-75 निवासी नवविवाहिता ने सेक्टर-113 थाने में शिकायत देकर बताया कि हनीमून के दौरान दार्जिलिंग के एक होटल में पति ने उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Trending Videos

महिला ने पुलिस से शिकायत दी है कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2026 को हरविंदर चौहान के साथ हुई थी। विवाह के बाद दोनों सिक्किम और दार्जिलिंग घूमने गए। आरोप है कि 9 मई को दार्जिलिंग के होटल की सीढ़ियों पर पति ने अचानक धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में उसके दोनों घुटनों के अलावा सिर और पेट में भी चोटें आईं। महिला का कहना है कि 10 मई को नोएडा लौटने के बाद जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो पति ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया।

विज्ञापन

महिला का आरोप है कि घटना के बाद 17 जून को उसने अपना मेडिकल परीक्षण कराया और फिर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed