{"_id":"62ecba91030c754dc5544b65","slug":"hurt-by-beating-for-making-video-of-girl-taking-bath-young-man-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घिनौनी हरकत: युवती को नहाते हुए कैमरे में कैद कर रहा था, इस गलती से चली गई लड़के की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घिनौनी हरकत: युवती को नहाते हुए कैमरे में कैद कर रहा था, इस गलती से चली गई लड़के की जान
Fri, 05 Aug 2022 02:53 PM IST
प्रशांत कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 05 Aug 2022 02:53 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिकायत पर फेज दो पुलिस मकान मालिक और युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नोएडा फेज दो थाना क्षेत्र के इलाबास गांव में युवती का नहाते हुए वीडियो बनाने पर पिटाई से आहत होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शिकायत पर पुलिस ने युवती के पिता और मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर निवासी सुमित (21) ने युवती का नहाते हुए वीडियो बना लिया था। युवती ने जब देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे युवती के पिता ने सुमित के साथ मारपीट की और उसके साथी अंकित, सुजीत और विनय को एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि मकान मालिक ने युवती के पिता के साथ मिलकर सुमित के साथ मारपीट की और उसे भी कमरे में बंद कर दिया। देर शाम पड़ोसी अवनीश शुक्ला निवासी हरदोई के आने पर ताला खोला गया तो सुमित फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुमित के साथी सुजीत सिंह की शिकायत पर फेज दो पुलिस मकान मालिक और युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।