फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hundreds of schools in Greater Noida do not have recognition yet

शिक्षा विभाग कब जागेगा: सैकड़ों स्कूल के पास नहीं मान्यता फिर भी एडमिशन जारी, बेच रहे ड्रेस; दे रहे बस सुविधा

Sun, 31 Mar 2024 07:38 PM IST
Vikas Kumar नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 31 Mar 2024 07:38 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर 1100 से अधिक निजी स्कूल पंजीकृत हैं, जबकि सैकड़ों स्कूलों की जानकारी विभाग के पास नहीं है। उन निजी स्कूलों के पास मान्यता नहीं है। बिना मान्यता के कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Hundreds of schools in Greater Noida do not have recognition yet
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में संचालित सैकड़ों स्कूलों के पास नहीं है मान्यता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में सैकड़ों स्कूलों के पास मान्यता नहीं है, फिर भी बच्चों को दाखिला दे रहे हैं। स्कूल की यूनिफार्म बचे रहे हैं। ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध करा रहे हैं, बेसिक शिक्षा विभाग अनजान बना हुआ है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध स्कूलों की तादाद बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर 1100 से अधिक निजी स्कूल पंजीकृत हैं, जबकि सैकड़ों स्कूलों की जानकारी विभाग के पास नहीं है। उन निजी स्कूलों के पास मान्यता नहीं है। बिना मान्यता के कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इन सभी स्कूलों में एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र की पूरी तैयारी कर ली गई है। बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों के पास मान्यता नहीं है, उसके बाद भी वो अपनी यूनिफार्म बच्चों को बेच रहे है। किताबों के लिए भी वेंडर निर्धारित कर रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई वर्षों से नहीं की गई कार्रवाई
बेसिक शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ कई वर्षों से कार्रवाई नहीं की है। इस कारण ऐसे स्कूलों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोविड काल से पूर्व में विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की थी, लेकिन तब भी शत प्रतिशत स्कूलों को बंद नहीं कराया जा सका था। जेवर, दादरी क्षेत्र में भी बिना मान्यता के स्कूल चल रहे हैं। पिछले वर्ष जिला विद्यालय निरीक्षक ने पंजीकरण नहीं कराने पर 14 स्कूलों को नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन

आवेदन करते ही मान लेते हैं मान्यता
बिना मान्यता के चल रहे काफी निजी स्कूल मान्यता के लिए आवेदन कर चुके हैं। आवेदन करने के साथ ही स्कूल मान्यता मिलना पक्का मान लेते हैं और स्कूल का संचालन शुरू कर देते हैं, लेकिन कागजात पूरा नहीं होने के कारण मान्यता नहीं दी जा सकती है। विभाग इन स्कूलों को बंद भी नहीं करा रहा है।

शिक्षा विभाग शिकायत मिलने का इंतजार करता है, जबकि बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। कार्रवाई भी सत्र शुरू होने से पहले होनी चाहिए, ताकि अभिभावकों को हानि से बचाया जा सके। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे। -सुखपाल सिंह तूर, अध्यक्ष एनसीआर पेरेंट्स एसोसिएशन

नया सत्र शुरू हो गया है, बिना मान्यता के चलने वाले स्कूलों को भी चिन्हित किया जाएगा। उन पर जुर्माना लगाते हुए वहां के बच्चों को नजदीक के परिषदीय स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा। -राहुल पंवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed