फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hundreds of people left the BJP and joined the Congress

भाजपा छोड़ सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

Sun, 26 Sep 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of people left the BJP and joined the Congress
Hundreds of people left the BJP and joined the Congress
नूंह/पुन्हाना। गांव सलंबा में हाजी एजाज सलंबा की अगुवाई में रविवार को सैकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के उप नेता एवं कांग्रेस विधायक आफताब अहमद, पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने सभी को पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिया। समर्थन समारोह में आफताब अहमद को चांदी का मुकुट, पगड़ी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो जोड़ने का काम करती है। देश में गांधी की बजाय गोडसे की विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा है। अगर गोडसे की विचारधारा को रोका नहीं गया तो आने वाली पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी। मेवात में देवीलाल की प्रतिमा स्थापित करने पर उन्होंने कहा कि मेवात को मूर्तियों की नहीं विकास की जरूरत है। कांग्रेस ने जो विकास कार्य 2014 में शुरू किए थे, भाजपा उनको अब तक पूरा नहीं कर सकी है। नूंह-अलवर मार्ग को कांग्रेस ने 2014 में फोरलेन करने के लिए मंजूरी दी थी। अब जननायक जनता पार्टी इसकी घोषणा कर रही है। मेवात के लोगों के साथ चालान के नाम पर जुल्म हो रहा है। यहां खाली वाहनों के भी लाखों के चालान काटे जा रहे हैं। जबकि, भाजपा नेता इस बारे में चुप हैं। उन्होंने कहा कि नफरत और विभाजन फैलाने वालों के खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा। किसानों की मांगों को मंजूर करने की बजाय उन पर सरकार जुल्म कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को किसानों द्वारा किए जाने वाले भारत बंद को लेकर आफताब अहमद ने पार्टी का समर्थन देने का एलान किया। हाजी एजाज, अरशद ब्लॉक समिति सदस्य, जमशेद, हसन, कल्लू , हाफिज लियाकत, शहजाद, नासर, असद रजा, शमशेर, आसक, कमाल, दीना, सराज, अलीशेर सहित सैकड़ों लोगो ने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed