फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Huge irregularities in medicine shops, five medical stores closed

Noida News: दवा दुकानों में भारी अनियमितताएं, पांच मेडिकल स्टोर कराए बंद

Fri, 05 Sep 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Huge irregularities in medicine shops, five medical stores closed
Iजिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ड्रग विभाग के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को कई दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच दवा दुकानों को भारी अनियमितताएं मिलने पर तुरंत बंद करवा दिया गया।I
विज्ञापन

Iयह निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी के नेतृत्व में शिमला बाईपास रोड, जीएमएस रोड, बल्लूपुर रोड और कौलागढ़ में हुआ। निरीक्षण टीम ने दवा दुकानों के लाइसेंस, फार्मासिस्ट के रिकॉर्ड, दवाओं के रख-रखाव, कोल्ड स्टोरेज की सुविधा, एक्सपायर दवाओं के निपटारे की प्रक्रिया और नशीले पदार्थों (नारकोटिक्स) से जुड़ी जानकारियों की जांच की।
विज्ञापन

I
Iइन दुकानों में मिलीं खामियांI
Iन्यू खालसा मेडिकल स्टोर (शिमला बाईपास रोड) : इस दुकान में अत्यधिक गंदगी पाई गई और दवाओं का रखरखाव भी अव्यवस्थित था। सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। फ्रिज बंद था जिससे उसमें रखी दवाएं खराब हो चुकी थीं। टीम ने इन दवाओं को जब्त कर लिया और दुकान को तुरंत बंद करवा दिया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iहेल्थ केयर फार्मेसी (शिमला बाईपास रोड) : इस फार्मेसी में फार्मासिस्ट मौजूद थे लेकिन फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं था। स्टोर में एक्सपायर्ड दवाएं भी मिलीं जिनके निपटारे की प्रक्रिया के बारे में फार्मासिस्ट कोई जवाब नहीं दे पाए। खरीद-बिक्री और नारकोटिक्स दवाओं का रिकॉर्ड भी अधूरा था। अत्यधिक अनियमितताओं के कारण इस दुकान को भी बंद कर दिया गया।
I
Iनेगी मेडिकोज फार्मेसी (जीएमएस रोड) : यहां भी फार्मासिस्ट मौजूद थे लेकिन दुकान में बहुत ज्यादा गंदगी थी और फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं था। एक्सपायर दवाओं का रखरखाव भी ठीक से नहीं किया गया था। बिल होने के बावजूद, अनियमितताएं पाए जाने पर दुकान को बंद कर दिया गया।I

Iसाईराम मेडिकल स्टोर (बल्लूपुर रोड) : इस दुकान पर प्रोपराइटर और फार्मासिस्ट दोनों ही अनुपस्थित पाए गए जिसके कारण इसे तुरंत बंद करवा दिया गया।
I
Iमधु ब्रदर्स फार्मेसी (कौलागढ़ रोड) : निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट अनुपस्थित थीं हालांकि वे बाद में उपस्थित हुईं। दुकान में कुछ जगहों पर गंदगी पाई गई जिसके कारण इसे भी बंद करवा दिया गया।I
Iइन नियमों का रखता होता है ध्यानI
Iदुकान का लाइसेंस और बिक्री के लिए फार्मासिस्ट मौजूद होने चाहिए।I
Iफ्रिज का तापमान वैक्सीन के अनुकूल हो।I
Iदुकान में सफाई होनी चाहिए।
I
Iएक्सपायरी डेट की दवाओं को रखने के लिए अलग एरिया या बॉक्स होना चाहिए।I
Iनारकोटिक्स की दवाओं की खरीद और बिक्री का पूरा रिकॉर्ड रहना चाहिए।
I
Iसीसीटीवी कैमरे चालू हालत में होने चाहिए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed