फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Huge fire broke out in Done Pattal warehouse, loss worth lakhs

Noida News: दोने पत्तल के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुक़सान

Fri, 12 Apr 2024 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Huge fire broke out in Done Pattal warehouse, loss worth lakhs
दोने पत्तल के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

-शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, गोदाम में घी और तेल होने से आग ने धारण किया विकराल रूप





माई सिटी रिपोर्टर





नोएडा। हरौला गांव स्थित दोने और पत्तल के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से देर रात तक आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग की घटना से गोदाम में रखा किराने का सामान जल गया। गोदाम में तेल और घी होने के कारण लगातार आग के गोले उठ रहे थे। इसके कारण अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।






आग लगने के दौरान गोदाम के अंदर करीब बीस लोग मौजूद थे। तेज लपटें उठते देख ही सभी ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि आग का दायरा बढ़ने से पहले ही सभी लोग सकुशल बाहर निकल आए। गोदाम के अंदर कई ग्राहक भी घटना के समय मौजूद थे। सोशल मीडिया पर आग लगने की घटना के कई वीडियो वायरल हुए हैं। गोदाम में पत्तल और दोने होने के कारण आग थोड़ी ही देर में बिल्डिंग में फैल गई। एहतियातन आसपास की दुकानों और घरों में रहने वाले लोगों को बाहर निकाना गया। अग्निशमन विभाग के साथ साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे। फेज वन थाना प्रभारी भी इस दौरान पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग गोदाम में प्रथम तल पर लगी थी। गोदाम के अंदर भारी मात्रा में घी और तेल रखा हुआ था, जिसके कारण आग कुछ ही देर में तीन मंजिल बिल्डिंग में फैल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed