फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   HTET Exam conducted in Nooh District under high security

दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच एचटेट परीक्षा आयोजित

Mon, 18 Nov 2019 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
HTET Exam conducted in Nooh District under high security
नूंह। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का आयोजन किया गया। पहले दिन की तरह दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में करवाई गई। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी देखने को मिली। लड़कियों एवं महिलाओं ने इसको लेकर विशेष खुशी जाहिर की। हालांकि परीक्षा केंद्र पर बगैर पहचान पत्र के आए परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। प्रदेश सरकार ने इस बार ऐतिहासिक फैसला करते हुए पहली बार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन जिले में कराई गई। इससे पहले हुई एचटेट की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को दूसरे जिलों में जाना पड़ता था। इस बार अभ्यर्थी इस परेशानी से बच गए और समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। पुलिस ने निरीक्षण के बाद ही उन्हें प्रवेश करने दिया।
विज्ञापन

शहर के हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसजीएस मैमोरियल पब्लिक स्कूल, एसओएस स्कूल पल्ला, इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला, मरोड़ा आइटीआइ, पॉलिटेक्निक कॉलेज मालब, महिला महाविद्यालय सालाहेड़ी के अलावा कुल दस स्थानों पर यह परीक्षा आयोजित कराई गई। सुबह की परीक्षा दस से ढाई बजे तक की गई। जिसमें कुल 1285 युवक युवतियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

वहीं दोपहर तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक की परीक्षा में 2293 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंचे तो उनके साथ आए अभिभावकों एवं वाहनों को 200 मीटर से ज्यादा की दूरी पर बनाए गए बैरिकेट्स पर ही रोक दिया गया और परीक्षार्थियों के रोल नंबर देखने के उपरांत ही उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते वक्त उन्हें चेक किया गया। महिलाओं के निरीक्षण के लिए अलग से महिला पुलिसकर्मी जांच में जुटी किसी प्रकार के संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन तक जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान मोबाइल, कैलकुलेटर एवं परीक्षा में सहायक अन्य उपकरणों के साथ-साथ किसी भी पुस्तक अथवा पर्स व बैग अंदर ले जाना पूरी पाबंदी रही। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारी सुरक्षा सहित तमाम प्रकार की जानकारी लेते रहे।
आईडी नहीं होने पर हुई परेशानी :
एचटेट में कोई फर्जीवाड़ा न हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर काफी सावधानी बरती गई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में आईडी से रोल नंबरों का मिलान होने पर ही प्रवेश दिया गया। अनेक ऐसे परीक्षार्थी भी थे जो आईडी लेकर सेंटरों पर नहीं पहुंचे। ऐसे परीक्षार्थियों को प्रवेश लाइनों से बाहर कर दिया गया। ऐसे में परीक्षार्थियों ने मोबाइल फोन न होने पर काफी निराशा झेली, लेकिन उन्होंने सुरक्षा में लगे कर्मियों से मदद मांग अपनी परेशानी दूर की और आईडी मौके पर मंगवाई।

एचटेट परीक्षाओं को जिले में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराया गया। इसके लिए सभी प्रशासनिक अधिकारी बधाई के पात्र है। परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी को नहीं होने दिया। इस पर प्रशासन का पूरा ध्यान रहा।
विवेक पदम सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त एवं ओवरऑल प्रभारी एचटेट परीक्षा नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed