फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   How will municipal employees celebrate Diwali without salary

Noida News: बिना तनख्वाह कैसे मनेगी नगर पालिका कर्मचारियों की दीपावली

Thu, 16 Oct 2025 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
How will municipal employees celebrate Diwali without salary
नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी की तैनाती पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसका असर नगर पालिका कार्यालय में कामकाज पर भी पड़ रहा है। ईओ की गैर मौजूदगी में पालिका कर्मचारियों को अब तक सितंबर माह के वेतन का भुगतान भी नहीं हो सका है। ऐसे में पालिका के 30 से अधिक कर्मचारियों की दीपावली इस बार फीकी रह सकती है। नगर पालिका में 34 स्थायी, अस्थायी और संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन




नौ सितंबर को अब तक नगर पालिका के ईओ का प्रभार संभाल रहे मोहम्मद कामिल की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें मूल विभाग में वापस भेजने के संबंध में शासन से आदेश जारी हुए थे। उनके स्थान पर गुरमीत सिंह को ईओ का प्रभार सौंपा गया था। इस बीच वर्ष 2026 तक प्रतिनियुक्ति को समयपूर्व समाप्त किए जाने पर मोहम्मद कामिल ने उच्च न्यायालय की शरण ली थी। उनकी याचिका पर उच्च न्यायालय ने स्टे जारी किया है।
विज्ञापन




ऐसे में किच्छा से स्थानांतरित होकर आए गुरमीत सिंह को अब तक वित्तीय अधिकार नहीं मिले हैं। स्टे के बावजूद शासनादेश जारी नहीं होने पर फिलहाल मोहम्मद कामिल के पास भी ईओ का प्रभार नहीं है। ऐसे में ईओ के नहीं होने का असर नगर पालिका के कामकाज पर पड़ रहा है। लगभग एक माह से पालिका कार्यालय में भुगतान संबंधी फाइलें अटकी हुई हैं। इनमें कर्मचारियों का वेतन भुगतान भी शामिल है। ईओ के नहीं होने के कारण कर्मचारियों को सितंबर माह का वेतन भुगतान नहीं हो सका है। वेतन नहीं मिलने से आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे कर्मचारियों के सामने अब बिना तनख्वाह के दीपावली मनाने की समस्या आन खड़ी हुई है। कर्मचारियों ने पालिका अधिकारियों से शीघ्र वेतन भुगतान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed