{"_id":"69d3cfafd981a15ded0d0f69","slug":"housing-scheme-grnoida-news-c-23-1-lko1064-91651-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यीडा ने लांच की 973 आवासीय भूखंड योजना, छह मई तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यीडा ने लांच की 973 आवासीय भूखंड योजना, छह मई तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 36,200 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मिलेंगे भूखंड
-18 जून को लॉटरी से किया जाएगा आवंटन, प्लाॅट का साइज 162 से 290 वर्ग मीटर रखा गया है
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने 973 आवासीय भूखंड की योजना लांच कर दी है। इसके लिए 36,200 रुपये प्रति वर्गमीटर का रेट प्रीमियम जमा करने के लिए रखा गया है। छह मई तक ऑनलाइन आवेदन इस योजना में किया जा सकता है। 18 जून को लॉटरी से आवंटन भी भूखंड के प्राधिकरण कर देगा।
सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि यह महत्वपूर्ण मौका आवासीय भूखंड खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए है। विकसित हो चुके सेक्टर 15सी, 18 और 24ए में यह भूखंड मौजूद हैं। छह केटेगरी में 162 से 290 वर्गमीटर साइज के भूखंड इसमें शामिल हैं। आवेदकों की सहूलियत को देखते हुए आवंटन की अंतिम तारीख के कुछ दिन बाद ही लाॅटरी भी रखी गई है। इससे आवंटन के लिए लंबा इंतजार लोगों को नहीं करना होगा। लाॅटरी में शामिल होने के लिए 600 रुपये पंजीकरण धनराशि जमा कर बुकलेट डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद सामान्य श्रेणी के आवेदकों को कुल प्रीमियम का 10 प्रतिशत और एससी-एसटी आवेदकों को पांच प्रतिशत धनराशि लाॅटरी में शामिल होने के लिए करना होगा। दिव्यांगों के लिए इनमें पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू होगा।
प्राधिकरण से जानकारी दी गई है कि 973 भूखंड में 17.5 प्रतिशत उन काश्तकारों के लिए आरक्षित रहेंगे जिनकी जमीनें योजना के लिए ली गई हैं। इसके अलावा पांच प्रतिशत आरक्षण उद्यमियों के लिए रहेगा, जो उद्योग यमुना सिटी में लगाने जा रहे हैं। सामान्य श्रेणी के लिए 77.5 प्रतिशत यानी 755 भूखंड उपलब्ध होंगे। सबसे अधिक भूखंड 162 और 200 वर्गमीटर साइज के हैं जिनमें क्रमश: 369 और 373 भूखंड शामिल हैं। पार्क फेसिंग, काॅर्नर और 18 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क के लिए प्रत्येक पांच प्रतिशत लोकेशन चार्ज देना होगा जोकि अधिकतम 15 प्रतिशत होगा।
विज्ञापन
यहां कर सकते आवेदन: yamunaexpresswayauthority.com