फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   houses being built on the wall of the dam

डैम की दीवार पर बना रहे मकान

Wed, 17 Nov 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
houses being built on the wall of the dam
नगीना। खंड के गांव कंसाली में चेकडैम की दीवार पर अवैध तरीके से बनाए जा रहे पक्के मकानों का निर्माण रोकने के लिए ग्रामीणों ने सोमवार को शिकायत जिला उपायुक्त नूंह को दी। वन विभाग व जल संरक्षण विभाग के आदेशों की भी असामाजिक तत्व धज्जियां उड़ा रहे हैं। पहले तो चेकडैम की दीवार पर अवैध तरीके से वाटर टैंक बना दिया। उसके साथ में कच्ची ईंटों से छप्पर के मकान बनाए गए और अब पत्थरों के दो पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। कंसाली गांव के पूर्व सरपंच हजरु, पूर्व सरपंच अल्ताफ, पूर्व सरपंच जमाल, पूर्व सरपंच हारून, पूर्व सरपंच शमसुद्दीन, पूर्व सरपंच जब्बार, पूर्व सरपंच वहीद खान ने बताया कि कंसाली गांव के चेकडैम की दीवार पर घर बनाने से जल संरक्षण के कार्य को झटका लगेगा। चेकडैम की दीवार पर घर बनाना खतरे से खाली नहीं है। स्थानीय प्रशासन को तुरंत मामले में दखल देने की आवश्यकता है। अरावली पहाड़ियों के पानी को रोकने के लिए बनाएं गए तालाब के विस्तार में रुकावट है ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नगीना व सरपंच को शिकायतें दी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे साफ जाहिर होता है कि पंचायत विभाग के संरक्षण में तालाब की दीवार पर पक्के मकान बनाए जा रहे है।
विज्ञापन

संबंधित विभागों को तुरंत मौका मुआयना कर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। चेकडैम की दीवार पर पक्के घर बनाए जाएं ये तो प्रशासन को चुनौती जैसा है, यह जल संरक्षण के कार्यों में बाधक बनेगा।
विज्ञापन

- शक्ति सिंह, उपायुक्त नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed