फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hotels, restaurants and malls to be built on six km long expressway

छह किमी लंबे एक्सप्रेसवे पर बनेंगे होटल, रेस्तरां और मॉल

Thu, 17 Mar 2022 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hotels, restaurants and malls to be built on six km long expressway
ग्रेटर नोएडा। राया हेरिटेज सिटी से वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को जोड़ने के लिए यमुना प्राधिकरण की छह किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनाने की योजना प्रस्तावित है। इस एक्सप्रेसवे के किनारे होटल, मॉल और रेस्तरां बनेंगे। योजना में कुल 1700 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा जो एक्सप्रेसवे और व्यावसायिक गतिविधियां दोनों के लिए होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, मथुरा के राया में हेरिटेज सिटी को आसपास के मंदिरों और दर्शनीय स्थलों से जोड़ा जाएगा। इसी कड़ी में बांके बिहारी मंदिर जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए प्राधिकरण छह लेन का एक्सप्रेसवे बनाएगा। इसके किनारे 500 मीटर की जमीन संस्थागत व व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षित की जाएगी। इस पर होटल, मॉल, रेस्तरां, दुकानें, ऑफिस आदि बनेंगे।
विज्ञापन

ऐसे होगी कनेक्टिविटी
पीडब्ल्यूडी यमुना पर पुल का निर्माण करा रहा है। इसी पुल से एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी होगी। हेरिटेज सिटी से इस पुल तक करीब छह किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनेगा। यहां से ब्रज विकास परिषद करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क बना रही है। इन सड़कों की मदद से हेरिटेज सिटी से बांके बिहारी मंदिर तक सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्म स्थली तक बनेगी नई सड़क
हेरिटेज सिटी से श्रीकृष्ण की जन्म स्थली को भी जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए यमुना पर बन रहे नए पुल से नई सड़क जोड़ी जाएगी। इससे वहां की भी कनेक्टिविटी हो जाएगी। इसकी मदद से यह भी राया हेरिटेज सिटी से जुड़ जाएगा। वहीं, हेरिटेज सिटी में कुछ ऐसे गांव भी विकसित होंगे जो पूरी तरह से श्रीकृष्ण के जीवन की झलकियां दर्शाएंगे। इसका मकसद भारतीय संस्कृति को लोगों तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed