{"_id":"68c4391801ef963b39020ac1","slug":"hotal-manager-beaten-by-boys-group-grnoida-news-c-1-gnd1002-3397262-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शोर मचाने से रोका तो होटल संचालक को पीट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शोर मचाने से रोका तो होटल संचालक को पीट दिया
विज्ञापन
- होशियारपुर स्थित होटल में शराब पीकर युवक कर रहे थे हंगामा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। होशियारपुर स्थित होटल के कमरे में शराब पीने और शोर शराबा करने से मना करने पर युवकों ने होटल संचालक के साथ जमकर मारपीट कर दी। आरोपियों ने मोबाइल भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गिझौड़ निवासी अंकित चौधरी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह होशियारपुर गांव में होटल चलाते हैं। बुधवार रात को एक युवक ने कमरा किराये पर लिया। इसके बाद उस कमरे में सात आठ लोग आ गए। कमरे में सभी लोग शराब पीकर शोर मचाने लगे तब आसपास के कमरे में रहने वाले लोगों ने अंकित से शिकायत की। शराब पीने को लेकर होटल संचालक अंकित ने जब आपत्ति की तब युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद युवकों ने लात-घूसों से पीटकर अंकित को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट करने के बाद सभी लोग कार से भाग गए। पीडि़त के मुताबिक मारपीट करने वालों में विकास यादव, मोंटी यादव, विकल यादव, सौरव यादव, राहुल यादव और विकास समेत दो अन्य लोग शामिल हैं। वहीं मारपीट का एक मिनट चार सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।