फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hookah-liquor party was going on in farm house, 13 arrested

Noida News: फार्म हाउस में चल रही थी हुक्का-शराब पार्टी, दो महिलाएं समेत 13 गिरफ्तार

Sat, 18 May 2024 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hookah-liquor party was going on in farm house, 13 arrested
- सेक्टर-135 स्थित राजमहल फार्म हाउस में बगैर अनुमति के जारी थी, रशियन मुजरा पार्टी का पोस्टर वायरल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-135 स्थित राजमहल फार्म हाउस में बगैर अनुमति के चल रही हुक्का-शराब पार्टी में दबिश देकर नोएडा पुलिस ने दो महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से आयोजको में शामिल एक आरोपी फरार हो गया। इससे पहले सोशल मीडिया पर पार्टी का पोस्टर वायरल हो गया। वायरल पोस्टर में रशियन मुजरा पार्टी आयोजित किए जाने की बात लिखी है। साथ ही पार्टी में शामिल होने के लिए 5000 और दूसरी 3000 की फीस रखी गई थी।
नोएडा पुलिस की टीम ने शुक्रवार देर रात डूब क्षेत्र में राजमहल फार्म हाउस पर छापा मारा। जिस समय पुलिस पहुंची वहां हुक्का और शराब का सेवन किया जा रहा था। इसके बाद डांस की तैयारी थी। पुलिस की टीम ने मौके से दिल्ली निवासी अमृत गुप्ता, दलजीत सिंह, शुभम सिंह, रवि कुमार, मनोज कुमार गुप्ता व रवि शर्मा, पुणे निवासी केशाल केशवानी, गाजियाबाद निवासी रवि कुमार, हरियाणा निवासी आदित्य आनंद और हरिदर्शन और चंडीगढ़ निवासी साहिल मसीह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तार महिलाओं की पहचान दिल्ली निवासी पूजा पंवार और उपासना शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। नोएडा के डीसीपी विद्यासागर मिश्र का कहना है कि इस पार्टी का आयोजन फार्म हाउस के मालिक अमृत गुप्ता ने की थी। फार्म हाउस में अमृत की बहन की भी पार्टनरशिप है। जनपद में धारा-144 और आचार संहिता लागू है। आयोजकों ने पार्टी के लिए अनुमति नहीं ली थी। पुलिस ने फार्म हाउस से पांच स्पीकर, दो स्पीकर स्टैंड, दो डीजे एंप्लीफायर, डीजे लाइट, सात हुक्के, 13 डिब्बे नशीले फ्लेवर वाली तंबाकू और आठ बोतल दिल्ली और हरियाणा मार्का शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फार्म हाउस मालिक ने कहा, गाना लांच की थी पार्टी

पुलिस पूछताछ में फार्म हाउस के मालिक अमृत गुप्ता ने कहा अपने गाने को लांच करने के लिए उसने पार्टी आयोजित की थी। कारोबारी की पार्टी में दोस्तों व करीबियों को बुलाया गया था। आमंत्रित लोगों के लिए डीजे और शराब के इंतजाम किए गए थे। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि राजमहल फार्म हाउस में डांस करने के लिए आठ हजार रुपये में युवतियां बुलाई गई थीं। देर रात तक और लोगों के भी पार्टी में आने की बात थी लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबिश दे दी।



पोस्टर में लिखा था गलत पता

पार्टी में शामिल होने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर में फार्म हाउस का नाम गलत पता लिखा था। वायरल पोस्टर के सबसे ऊपर विक्की प्रेजेंट इन नोएडा लिखा है। इसके बाद रशियन पार्टी मुजरा फिर टाइमिंग और दिन का उल्लेख है। पोस्टर पर राजमहल की जगह दूसरे फार्म हाउस का नाम लिखा था। दरअसल यह पोस्ट पुराने कस्टमर को भेजी जाती थी। जिसका मकसद इसकी जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना होता है।



रेव पार्टी के लिए बदनाम रहे हैं डूब क्षेत्र के फार्म हाउस

नोएडा में यमुना डूब क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध फार्म हाउस बने हैं। यहां लंबे समय से अवैध पार्टियां चलती रहीं हैं। यह क्षेत्र रेव पार्टी के लिए भी बदनाम रहा है। पांच वर्ष पहले डूब क्षेत्र के फार्म हाउस में पुलिस ने रेव पार्टी का खुलासा करते हुए करीब दो सौ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा कोविड काल में भी यहां कई बार कार्रवाई कर अवैध रूप से पार्टी कर रहे लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जाता है कि इन पार्टियों में स्थानीय पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध होती है।




सोशल मीडिया के सहारे भेजते हैं बुलावा

फार्म हाउस में पार्टी में शामिल होने के लिए लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से आमंत्रित किया जाता है। हालांकि इसमें थोड़ी पहचान बदली रहती है ताकि पुलिस उन तक नहीं पहुंच सके। इसके साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर आमंत्रण भेजे जाते हैं। इसी ग्रुप में पार्टी के नाम तय किए जाते हैं और फीस बताई जाती है। इसके बाद फार्म हाउस का लोकेशन भेजा जाता है। बाद में इन लोकेशन व बातचीत को व्हाट्स एप या टेलीग्राम ग्रुप से डिलीट कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed