फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Honey trap gang exposed, three including two women arrested

हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 09 Feb 2022 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Honey trap gang exposed, three including two women arrested
नोएडा। फेज-2 पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक सोने की अंगूठी, सोने की चेन, 34.34 ग्राम का एक सोने का सिक्का, दो चांदी के ग्लास, एक चांदी का सिक्का, चार मोबाइल, 60 नींद की गोलियां, 4200 रुपये, तीन आधार कार्ड, दस डेबिट और क्रेडिट कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किए है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी टिंडर एप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करते थे और उन्हें बुलाकर बेहोश कर देते थे। इसके बाद आरोपी लोगों के आभूषण, नकदी और कार सहित अन्य सामान लेकर फरार हो जाते थे। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी विनोद, पूजा शर्मा और दिल्ली निवासी पूनम महतो के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एडीसीपी इलामारन ने बताया कि गिरोह की महिलाओं सहित अन्य सदस्य ऑनलाइन टिंडर एप पर पुरुषों से दोस्ती करते थे। दोस्ती करने के बाद महिलाएं पुरुषों को मिलने के लिए बुलाती थीं। जैसे ही पुरुष महिलाओं से मिलने पहुंचते थे आरोपी महिलाएं उन्हें पानी में नशीला पदार्थ या दवा मिलाकर बेहोश कर देती थीं और आभूषण व नकदी सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो जाती थीं। विनोद महिलाओं को नशीली दवाएं उपलब्ध कराता था। पुलिस के अनुसार दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed