फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Honey and mustard oil seized; samples also collected from units manufacturing sweets and savory snacks.

Noida News: शहद और सरसों का तेल सीज, मिठाई-नमकीन इकाइयों से भी लिए नमूने

Fri, 16 Oct 2026 09:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Honey and mustard oil seized; samples also collected from units manufacturing sweets and savory snacks.
खाद्य सुरक्षा विभाग ने 10 नमूने जांच के लिए भेजे, अनियमितताओं पर कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
विज्ञापन


डोमिनोज की बेस किचन समेत ऑनलाइन डिलीवरी स्टोरों में मिलीं खामियां

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने बृहस्पतिवार देर रात और शुक्रवार को मिठाई-नमकीन निर्माण इकाइयों, ऑनलाइन डिलीवरी स्टोरों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। लेबल संबंधी अनियमितताएं मिलने पर शहद और करीब 40 किलोग्राम सरसों का तेल सीज किया गया। वहीं, सफाई और जरूरी अभिलेखों में कमियां मिलने पर कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और रितु सक्सेना की टीम ने सेक्टर-63, 67 और 68 स्थित मिठाई एवं नमकीन निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। यहां से खोया और नमकीन में इस्तेमाल होने वाले टकाटक मसाले के एक-एक नमूने लिए गए।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा की टीम ने दादरी स्थित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रोजो के स्टोर से वैद्यनाथ शहद के अलग-अलग बैच के दो नमूने लिए। लेबल पर उपयोग की अंतिम तिथि अंकित नहीं होने और मिथ्याछाप पाए जाने के कारण शहद सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह और अमर बहादुर सरोज की टीम ने ईकोटेक-1 स्थित डोमिनोज पिज्जा की बेस किचन का निरीक्षण किया। यहां से खुले और पैक रिफाइंड सोयाबीन तेल, पनीर और वेज मोमोज के नमूने लिए गए। सफाई और स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर पटेल और विशाल गुप्ता की टीम ने सेक्टर-44 स्थित स्विगी इंस्टामार्ट और सेक्टर-142 स्थित बिग बास्केट स्टोर की जांच की। यहां सफाई की स्थिति ठीक नहीं मिली और आवश्यक अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्येंद्र तोमर की टीम ने तुगलपुर स्थित जेप्टो स्टोर से भुने चने का नमूना लिया। यहां भी सफाई और अभिलेखों से संबंधित कमियां मिलने पर नोटिस दिया गया।


वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल की टीम ने नॉलेज पार्क-3 स्थित फ्लिपकार्ट स्टोर से सरसों के तेल का नमूना लिया। लेबल पर बैच नंबर, पैकिंग तिथि और एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं होने के कारण करीब 40 किलोग्राम तेल सीज कर दिया गया। विभाग के अनुसार, लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed