{"_id":"6053ae318ebc3edbca371b91","slug":"home-quarantine-to-come-out-micro-containment-zone-to-be-built-noida-news-noi5721615105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर आने वाले होंगे होम क्वारंटीन, घर बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर आने वाले होंगे होम क्वारंटीन, घर बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन
विज्ञापन
नोएडा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत दूसरे राज्यों, जिलों और देशों से आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया जाएगा। साथ ही जिस घर व फ्लैट में वो जाएंगे, उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। वहीं, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को 2160 लोगों की आरटीपीसीआर और 2500 से अधिक की एंटीजन जांच की गई। अधिकारियों को आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई के अनुसार, एहतियात एवं बचाव से संक्रमण से ही बचा जा सकता है। लोगों को मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी के लिए निगरानी समितियों के साथ आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत एवं आरडब्ल्यूए से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले व्यक्ति को होम क्वारंटीन किया जाएगा। इस दौरान उसकी आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने तक वह घर पर ही क्वारंटीन रहेगा। यदि वह संक्रमित पाया जाता है और उसकी स्थिति बहुत अधिक गंभीर नहीं है तो उसे करीब एक सप्ताह तक घर पर ही होम क्वारंटीन किया जाएगा।
वहीं, जिस घर में वह रह रहा होगा, केवल उसे ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया जाएगा, ताकि दूसरे लोग उस परिवार के संपर्क में नहीं आएं और संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। डीएम ने बताया कि इससे आसपास रहने वालों को भी सहूलियत होगी। सेक्टर या सोसाइटी को कंटेनमेंट जोन बनाने से दूसरे लोग भी प्रभावित होते थे। उन्हें काम या अन्य जरूरी जगहों पर आने-जाने में दिक्कत होती थी। इस योजना से यह समस्या भी समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना के 8 नए रोगी मिले, 17 हुए ठीक
राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के मरीज 8 नए मिले हैं। वहीं, 17 लोग ठीक भी हुए हैं। जिले में अब तक 25543 लोग ठीक हो चुके हैं। 67 लोगों का इलाज चल रहा है। 91 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक कुल 25707 केस आए हैं। प्रदेश में सबसे अधिक 77 नए मामले लखनऊ में हैं। वहीं, गाजियाबाद में 19 नए केस सामने आए हैं।