फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   holika dahan at 500 places in noida and greater Noida

विश्वास का महत्व बता जली होलिका : नोएडा और ग्रेनो में मना उत्सव, पूजा-अर्चना के बाद 500 स्थानों पर हुआ दहन

Sun, 28 Mar 2021 11:37 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा/ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा/ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 Mar 2021 11:37 PM IST
सार

-भक्त प्रह्लाद के भगवान के प्रति विश्वास की जीत और अधर्म के दहन के उत्सव होली पर्व की रविवार को धूम रही
- कुछ स्थानों पर होलिका दहन से पहले सत्यनारायण व्रत कथा की गई

विज्ञापन
holika dahan at 500 places in noida and greater Noida
पूजा-अर्चना के बाद पर हुआ होलिका दहन - फोटो : amar ujala

विस्तार

भक्त प्रह्लाद के भगवान के प्रति विश्वास की जीत और अधर्म के दहन के उत्सव होली पर्व की रविवार को धूम रही। हर आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ होलिका दहन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सेक्टरों, सोसाइटियों व मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शाम को निश्चित मुहूर्त पर होलिका में अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। महिलाओं ने गीत गाएं और परिवार की सुख, समृद्धि की प्रार्थना की। लोगों ने कोरोना से मुक्ति की मनोकामनाएं मांगीं। जिले में करीब 500 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। 

विज्ञापन


फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से दो दिवसीय होली उत्सव शुरू होता है। इसमें पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंग खेला जाता है। रविवार को रीति रिवाजों के साथ कई आयोजन हुए। कुछ स्थानों पर होलिका दहन से पहले सत्यनारायण व्रत कथा की गई। भगवान विष्णु का भी पूजन हुआ। वहीं भक्त प्रह्लाद की कथा भी सुनाई गई। होलिका जलाने के लिए लकड़ी, गोबर के उपले, कपूर, लौंग आदि का प्रयोग किया गया। लोगों ने होलिका में गोबर के उपले से बनी माला, लौंग, इलायची, घी, कपूर, नारियल, गुड़ औषधीय लकड़ियों की आहुति दी। स्वास्थ्य एवं मंगलकामना के लिए कई लोग होलिका की राख घरों में ले गए। 
विज्ञापन


इन स्थानों पर आयोजन
नोएडा स्थित सेक्टर-19 के सनातन धर्म मंदिर में सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन हुआ। सेक्टर-11 धवल गिरी अपार्टमेंट, सेक्टर-52 अरावली, सेक्टर-62 रजत विहार, सेक्टर-82 केंद्रीय विहार, सेक्टर-26, 28, 12, 22, 71, 75, छिजारसी, भंगेल, सलारपुर, होशियारपुर, बरौला, हरौला, सर्फाबाद, नवादा, बहलोलपुर समेत विभिन्न सोसाइटियों में होलिका दहन हुआ। वहीं ग्रेटर नोएडा के डेल्टा वन, डेल्टा टू, गामा वन, ज्यू थर्ड, गामा टू, पाई, स्वर्ण नगरी, तुगलपुर, कासना आदि जगहों पर दोपहर में महिलाओं ने होलिका की पूजा की। शाम को निश्चित समय पर होलिका दहन के बाद बच्चों और युवाओं ने बड़ों का आशीर्वाद लिया। उधर, ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों गौड़ सिटी एक और दो के सभी एवेन्यू, पंचशील ग्रींस एक, दो और हायनिश, अरिहंत आर्डेन, ट्राइडेंट एम्बेसी, पैरामाउंट इमोशंस, स्टेलर जीवन, ऐस सिटी, निराला एस्टेट व ग्रीनशायर, अजनारा होम्स, वैलेंसिया होम्स, इको विलेज एक, दो और तीन समेत अन्य सोसाइटी में होलिका दहन किया गया। इको विलेज एक में तीन जगह पर होलिका दहन हुआ। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही और बाहर से आने और जाने वाले पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व का उल्लास
ग्रामीण क्षेत्रों में भी ढोल नगाड़ों के साथ होली पर खूब धमाल मचा। रबूपुरा स्थित अनाज मंडी, पक्का तालाब, मोहल्ला राजपूतान व मोहल्ला वाल्मीकि में होलिका दहन किया गया। लोगों ने जौ की पकी बालियां भूनकर नए अन्न का स्वाद चखा और एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। दादरी रेलवे रोड स्थित सब्जी मंडी में महिलाओं ने होली का पूजन किया। होली पूजन के स्थान पर जगभूषण गर्ग, मुकेश शर्मा, ईश्वर वर्मा, विनोद गर्ग आदि ने व्यवस्थाओं की देख-रेख की।

जौ की बाली के लिए परेशान रहे लोग
होली पर जौ की बाली का धार्मिक महत्व है, लेकिन इस बार क्षेत्र में जौ की बुआई कम हुई। ऐसे में लोगों को परेशान होना पड़ा। कई लोगों ने जौ के स्थान पर गेहूं की बाली से पूजा-अर्चना की। आचार्य हरीश अविरल महाराज ने बताया कि यह पर्व रबी की फसल के आगमन के समय पर होता है। इसलिए जौ का महत्व होता है।

शब-ए-बरात पर मांगी अमन की दुआ
क्षेत्र में मुस्लिम समाज द्वारा रविवार को शब-ए-बरात पर्व मनाया गया। दिन में लोगों ने खैरात बांटी और रात्रि में मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन शांति की दुआ की। जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद इश्तियाक नैयर कासमी ने सभी लोगों से कोरोना संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की। कस्बे की जामा मस्जिद, बाजार वाली मस्जिद, बिल्लव मस्जिद, मक्का मस्जिद, मदीना मस्जिद, अक्का मस्जिद में नवाफिल अदा की गई। कस्बे के साथ तिरथली, मेहंदीपुर, धनपुरा, आदि गांवों में भी खैरात बांटी।


डेल्टा टू में होली मिलन कार्यक्रम 
ग्रेटर नोएडा। डेल्टा-टू में रविवार को आरडब्ल्यूए कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए बहुत कम लोगों को बुलाया गया था। लोगों ने चंदन और फूलों से एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अजब सिंह प्रधान, सुरेंद्र सिंह नेगी, सीपी शर्मा, नवीन शर्मा, प्रमोद मिश्रा, नवीन चौधरी, रविंद्र भाटी, महावीर कसाना, नीरा डागुर, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed