फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hoarding of political parties removed from public places

सार्वजनिक स्थानो से नपा. ने राजनेताओं के होर्डिंग हटवाए।

Tue, 24 Sep 2019 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hoarding of political parties removed from public places
पुन्हाना। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुन्हाना नगरपालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। नपा सचिव सुनील रंगा की अगुवाई में मंगलवार को शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों, चौक, चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनैतिक दलों के बोर्ड-बैनर आदि को हटाने का अभियान चलाया गया। वहीं उन्होंने आचार संहिता के दौरान कोई भी प्रचार सामग्री नहीं लगाने के लिए लोगों से आह्वान किया। अगर किसी व्यक्ति के निवास पर किसी नेता का होर्डिंग लगा पाया तो उसके जुर्माने की राशि नेता से वसूली जाएगी। अगर नेता ने मना किया तो उसी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। नपा. सचिव ने बताया कि जिला उपायुक्त नूंह के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए शहर के सार्वजनिक स्थलों से सभी राजनैतिक दलों के प्रचार सामग्री बोर्ड-बैनर, होर्डिंग इत्यादि एक अभियान के तहत हटवा दिए गए हैं। किसी भी सूरत में नियमों की अवहेलना नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के जमालगढ़ रोड, होडल-पुन्हाना रोड, मेन बाजार सहित मुख्य चौक चौराहों व सार्वजनिक स्थलों से बोर्ड बैनर हटा दिए गए है। शहर में किसी भी सार्वजनिक स्थल और चौक चौराहे पर बोर्ड बैनर नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed