फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hindon's water level increased, administration unaware

Noida News: हिंडन का जल स्तर बढ़ा, प्रशासन अनजान

Fri, 01 Sep 2023 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hindon's water level increased, administration unaware
फोटो : --
विज्ञापन


हिंडन का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अनजान

- जल स्तर बढ़ने से कई जगह किनारे से बाहर निकला पानी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हिंडन नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। कुलेसरा और सुथियाना गांव के डूब क्षेत्र में कई स्थानों पर नदी किनारे बने घरों में पहुंच गया है। जिससे फिर लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। हालांकि अधिकारियों ने नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना से इन्कार किया है।

पहाड़ों पर बारिश के कारण जुलाई में हिंडन का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था। जिस कारण गाजियाबाद बैराज से लगातार पानी छोड़ा गया। उससे गौतमबुद्ध नगर में भी हिंडन के डूब क्षेत्र में बाढ़ आ गई। बाढ़ से 17 से अधिक गांवों के हजारों लोग प्रभावित हुए। 10 हजार से अधिक मकान जलमग्न हो गए थे। लोगों को बाहर निकला गया। करीब एक सप्ताह तक बाढ़ का प्रभाव रहा। स्थिति सामान्य होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली, लेकिन कुछ दिन बाद फिर चेतावनी जारी करनी पड़ी थी। तब पानी नहीं आया था। अब कुलेसरा और सुथियाना गांव के डूब क्षेत्र में हिंडन का जलस्तर बढ़ गया है। ग्रामीण बताते हैं कि पानी बढ़ने से किनारे पर बने मकानों में पानी भरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन



सिंचाई विभाग की तरफ से जल स्तर बढ़ने की कोई सूचना नहीं मिली है। बाढ़ का खतरा होता तो चेतावनी जारी की जाती। वहीं अगर जल स्तर बढ़ा है तो टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।- अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed