फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Highway Sathi App will be in mobile, only then you will be able to travel on Yamuna Expressway

मोबाइल में होगा हाइवे साथी एप, तभी कर सकेंगे यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर

Sat, 23 Jan 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Highway Sathi App will be in mobile, only then you will be able to travel on Yamuna Expressway
मोबाइल में होगा हाईवे साथी एप, तभी कर सकेंगे यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। आने वाले दिनों में आप यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर तब कर पाएंगे जब मोबाइल में हाईवे साथी एप डाउनलोड रहेगा। आपका सफर सुरक्षित बनाने के लिए हाईवे से जुड़ी तमाम जानकारी इस एप से मिलेगी। यह एप पहले से बना हुआ है, लेकिन हादसों को रोकने के लिए अब इसे अनिवार्य करने की तैयारी है।
दरअसल, एप में एक्सप्रेसवे से जुड़ी तमाम जानकारी दी गई हैं। मसलन, अगर कोई हादसा हुआ है तो उसके बारे में अपडेट मिल सकेगा। कोहरा होने पर भी पहले ही जानकारी मिल जाएगी। एक्सप्रेसवे पर किस जगह जन सुविधाएं हैं, कहां पर जलपान की व्यवस्था है, मेडिकल फैसिलिटी कहां पर है, क्रेन कहां खड़ी है, इमरजेंसी नंबर आदि के बारे में पता चल सकेगा। यह एप पहले ही शुरू कर दिया गया था, लेकिन इसे वाहन चालकों के लिए डाउनलोड करना अनिवार्य नहीं किया गया था। यमुना प्राधिकरण ने हादसे रोकने के लिए अब इसे अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए जेपी कंपनी से कहा है। इसके लागू होने के बाद आगरा व ग्रेटर नोएडा से प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को मोबाइल में एप दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। प्राधिकरण का मानना है कि इससे वाहन चालकों का सफर और सुरक्षित हो सकेगा।
विज्ञापन

हादसा होने पर जल्द मिलेगी मदद
एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के बाद हाईवे साथी एप से वह मोबाइल सीधा सर्वर से जुड़ जाएगा। इससे चालक का मोबाइल नंबर और गाड़ी का नंबर भी जुड़ेगा। अगर कोई हादसा होता है तो इस एप से निकटतम एंबुलेंस, अस्पताल, क्रेन, दवा की दुकानें, पुलिस स्टेशन आदि की जानकारी मिलेगी। पुलिस कर्मियों व एक्सप्रेसवे कर्मियों की सहायता भी मिल जाएगी। अगर किसी की गाड़ी खराब हो जाती है तो वह इस एप से जानकारी दे सकता है। इससे एक्सप्रेसवे कर्मचारी तुरंत उस वाहन को हटा लेंगे। इस एप को जांचने के लिए आगरा व ग्रेटर नोएडा में जीरो प्वाइंट पर बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हाइवे साथी एप को अनिवार्य करने पर विचार हो रहा है। इसे लागू के लिए जेपी कंपनी को निर्देश दिए गए हैं। अगले माह से इसे शुरू किया जा सकता है। ग्रेटर नोएडा व आगरा की तरफ से प्रवेश करते ही इसे मोबाइल में दिखाना पड़ेगा। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। इससे सुरक्षित सफर में बहुत मदद मिलेगी। - डॉ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग 1 फरवरी से
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग 1 फरवरी से लागू करने की तैयारी है। यमुना प्राधिकरण की चेतावनी के बाद जेपी कंपनी ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फास्टैग लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने जेपी कंपनी के हवाले से बताया कि 1 फरवरी से एक्सप्रेसवे के सभी टोल पर फास्टैग शुरू हो जाएगा। हालांकि, शुरुआत में कैश लेन भी रहेगी। दोनों तरह की लेन के लिए टोल से पहले कुछ दूरी पर लेन तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed