फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Highest voter turnout in Punhana

पुन्हाना के शमशाबाद खुर्द गांव के बूथ 162 पर हुआ सबसे ज्यादा मतदान

Wed, 23 Oct 2019 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Highest voter turnout in Punhana
नूंह/पुन्हाना। सोमवार को विधानसभा चुनाव के तहत जिले की तीनों विधानसभा सीटों का औसत मतदान 71.42 प्रतिशत रहा है। इसमें नूंह विधानसभा क्षेत्र का मतदान 73.51 प्रतिशत रहा जबकि फिरोजुर-झिरका विधानसभा क्षेत्र का मतदान 70.22 प्रतिशत वहीं पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र का मतदान 70.82 प्रतिशत रहा। पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के शमशाबाद खुर्द गांव के बूथ नंबर 162 पर का मतदान 89.94 प्रतिशत रहा है जो तीनों विधानसभा में पहले नंबर पर रहा है। वहीं नूंह विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़ौजी के बूथ नंबर 148 का मतदान 88.51 प्रतिशत रहा जो नूंह विधानसभा में पहले स्थान पर है। इसी प्रकार फिरोजपुर-झिरका विधानसभा क्षेत्र के गांव खानपुर का मतदान 86.24 प्रतिशत रहा। जिले में कुल बूथ 627 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

फिरोजपुर-झिरका विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान बूथ नंबर 178 पर 44.43 प्रतिशत रहा है व नूंह विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान गांव उजीना बूथ नंबर 139 में 48.43 प्रतिशत रहा जबकि पुन्हाना विधानसभा में सबसे कम मतदान गांव सिंगार के बूथ नंबर 107 में 50.26 प्रतिशत रहा है। इन चुनावों में जिले के पांच लाख 51 हजार 199 मतदाताओं में से तीन लाख 93 हजार 661 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें दो लाख 11 हजार 728 पुरुष व एक लाख 81 हजार 952 महिलाएं व एक थ्रेड जेंडर शामिल हैं। नूंह विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 25 हजार 78 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 67 हजार 889 पुरुष व 57 हजार 188 महिला व एक थ्रेड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार फिरोजपुर झिरका विधानसभा के एक लाख 46 हजार 623 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 78 हजार 225 पुरुष व 68 हजार 398 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि पुन्हाना विधान सभा से कुल एक लाख 21 हजार 980 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया जिसमें 65 हजार 614 पुरुष तथा 56 हजार 366 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले की तीनों विधानसभाओं में कुल एक लाख 71 हजार 146 मतदाताओं ने एपिक (मतदाता पहचान पत्र) तथा दो लाख 22 हजार 513 मतदाताओं ने अन्य दस्तावेज पहचान पत्र के रूप में दिखाकर अपने मत का प्रयोग किया। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 43.48 प्रतिशत मतदाताओं ने एपिक (मतदाता पहचान पत्र) का प्रयोग किया जबकि 56.52 प्रतिशत मतदाताओं ने चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अन्य दस्तावेज के आधार पर अपना मतदान किया।
विज्ञापन

जिले के सभी मतदाताओं ने शांतिपूर्वक मतदान करने में अहम भूमिका निभाई है। जिसके लिए वह सभी बधाई के पात्र हैं। मतदान के कार्य में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिस लग्न व मेहनत से चुनाव कार्य को संपन्न करवाया है उसके लिए मैं सभी धन्यवाद करता हूं। भविष्य में भी लोग इस तरह से भाईचारे के साथ चुनावों को करवाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज कुमार, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed